फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tourist places of the state are liking the tourists, 64.90 crore people visited in 2024, this place is on

यूपी: पर्यटकों को भा रहे हैं प्रदेश के पर्यटक स्थल, 2024 में पहुंचे 64.90 करोड़ लोग, ये जगह टॉप पर

Tue, 28 Jan 2025 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Jan 2025 06:54 AM IST
सार

Tourist places of UP: यूपी में पर्यटन तेजी के साथ बढ़ा है। यूपी में 2024 में करीब 65 करोड़ लोग यूपी आए। सबसे ज्यादा संख्या अयोध्या आने वालों की रही। 
 

विज्ञापन
UP: Tourist places of the state are liking the tourists, 64.90 crore people visited in 2024, this place is on
सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे। विदेशियों की पसंद बना ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन के विकास व बदलाव का असर दिख रहा है। यूपी के पर्यटन स्थल लोगों को खूब भा रहे हैं। यही वजह है कि 2024 में 64.90 करोड़ से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आए। यह संख्या 2023 में 48 करोड़ थी।2025 में इसमें और भी वृद्धि होने का अनुमान है। क्योंकि साल की शुरुआत में ही महाकुंभ जैसा आयोजन चल रहा है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या 2023 की तुलना में 2024 में लगभग 17 करोड़ बढ़ी है। खास यह कि विदेशी पर्यटकों की यूपी के प्रति आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 7 लाख की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में 22,69,067 विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2023 में 16,01,503 विदेशी पर्यटक आए थे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। साल 2024 में यहां 16.44 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। जबकि साल 2023 में यह संख्या 5.75 करोड़ थी। इस प्रकार एक साल में 10.68 करोड़ की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अयोध्या के बाद वाराणसी-मथुरा बनी पसंद

अयोध्या के बाद पर्यटकों की पसंद वाराणसी-मथुरा रही। वाराणसी में साल 2024 में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए, जबकि 2023 में 10.18 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। मथुरा में 2024 में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जबकि 2023 में 7.79 करोड़ श्रद्धालु आए थे। इस प्रकार 1.21 करोड़ श्रद्धालु बढ़े। प्रयागराज में साल 2024 में 5.12 करोड़ पर्यटक आए, जबकि 2023 में 5.67 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। कुल 591,184 पर्यटक बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों के मामले में आगरा पहले स्थान पर

पर्यटन मंत्री ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के मामले में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां 2024 में कुल 1.77 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 14.65 लाख विदेशी पर्यटक थे। वाराणसी में कुल 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए जिसमें 309932 पर्यटक विदेशी थे। कुशीनगर में कुल 2242913 पर्यटक आए जिसमें 2,51,251 विदेशी पर्यटक थे। मथुरा में वर्ष 2024 में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए जिसमें 136079 विदेशी पर्यटक थे। अयोध्या में 16.44 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे जिसमें 26,048 विदेशी पर्यटक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed