{"_id":"5f873798231b1047645a9a58","slug":"up-topped-the-country-by-creating-5-lakh-houses-for-the-urban-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी गरीबों के लिए 5 लाख मकान बनाकर यूपी देश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी गरीबों के लिए 5 लाख मकान बनाकर यूपी देश में अव्वल
Wed, 14 Oct 2020 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना, सबके लिए आवास (शहरी) मिशन में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों केलिए 5 लाख से ऊपर आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आवास विहीन लोगों के लिए केंद्र सरकार से अब तक 16,75,176 आवासों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके मुकाबले 5,21,692 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
पूर्ण आवासों में लाभार्थियों के लिए निर्माण (बीएलसी) घटक में 5,20,952 आवास पूर्ण कर यूपी ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफ एमएस) पोर्टल के जरिए डीबीटी के माध्यम से 13441.37 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित करने में भी पूरे देश में यूपी प्रथम स्थान पर है।