{"_id":"6766db67acccd9bf700d7399","slug":"up-to-become-haj-inspector-you-will-have-to-give-examination-and-interview-you-will-be-able-to-apply-till-j-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हज इंस्पेक्टर बनने के लिए देनी होगी परीक्षा व साक्षात्कार, 4 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, ये है प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हज इंस्पेक्टर बनने के लिए देनी होगी परीक्षा व साक्षात्कार, 4 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, ये है प्रक्रिया
Sat, 21 Dec 2024 08:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 21 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
Hajj Inspector: खादिमुल हुज्जाज पर हज यात्रियों को ठहराने से लेकर उन्हें हज के अरकान पूरा कराने तक की जिम्मेदारी होती है। प्रदेश से इस बार 13748 लोग हज के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
हज यात्रा 2025।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए इस बार खादिमुल हुज्जाज (हज यात्रियों की सेवा करने वाला) बनना आसान नहीं होगा। अब कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार भी देना होगा। यही नहीं हज कमेटी ऑफ इंडिया ने खादिमुल हुज्जाज का नाम बदलकर हज इंस्पेक्टर कर दिया है। कमेटी ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर हज इंस्पेक्टर बनने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों से 4 जनवरी तर आवेदन मांगे हैं। महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदक का हज व उमराह किया होना जरूरी है।
विज्ञापन
खादिमुल हुज्जाज पर हज यात्रियों को ठहराने से लेकर उन्हें हज के अरकान पूरा कराने तक की जिम्मेदारी होती है। प्रदेश से इस बार 13748 लोग हज के लिए जाएंगे। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि इस बार हज यात्रियों की सहूलियत के लिए 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिना महरम श्रेणी की महिला हज यात्रियों की मदद के लिए महिला हज इंस्पेक्टरों का भी चयन किया जाएगा। 50 साल से ऊपर के महिला व पुरुष आवेदन नहीं कर सकेंगे। 4 जनवरी तक सरकारी और सरकार के अधीन पब्लिक सेक्टर में कार्यरत स्नातक उत्तीर्ण कर्मचारी हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अस्थायी, अंशकालिक, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। केंद्र व राज्य सरकार के क्लास ए अधिकारी भी आवेदन के पात्र नही होंगे। राज्य समिति एवं वक्फ बोर्ड से कुल कोटे के 15 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी नामित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन