{"_id":"6194b5de12668329b228c569","slug":"up-three-then-engineers-in-greno-benefited-gaursons-builder-confirmed-irregularities-in-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : ग्रेनो में तीन तत्कालीन अभियंताओं ने गौरसंस बिल्डर को पहुंचाया फायदा, कनेक्शन में अनियमितताओं की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : ग्रेनो में तीन तत्कालीन अभियंताओं ने गौरसंस बिल्डर को पहुंचाया फायदा, कनेक्शन में अनियमितताओं की पुष्टि
Wed, 17 Nov 2021 01:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:27 PM IST
सार
समिति ने इन गड़बड़ियों के लिए ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार, ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश और विद्युत नगरीय वितरण मंडल नोएडा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता को उत्तरदायी ठहराया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में एक बड़े बिल्डर गौरसंस रियलिटी प्रा. लि. की गौर सुंदरम आवासीय योजना के लिए जारी बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ियों के लिए तत्कालीन तीन अभियंताओं को उत्तरदायी ठहराया गया है। मामले की जांच के लिए समिति ने अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
वहीं, निगम ने यह रिपोर्ट पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को भेज दी है। इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। जिन तत्कालीन अभियंताओं को गड़बड़ियों का जिम्मेदार ठहराया गया है, उनमें से एक मौजूदा समय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
समिति ने इन गड़बड़ियों के लिए ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार, ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश और विद्युत नगरीय वितरण मंडल नोएडा के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता को उत्तरदायी ठहराया है। सूत्रों के अनुसार पावर कार्पोरेशन जांच रिपोर्ट का परीक्षण करा रहा है। तीनों अभियंताओं पर एक दो दिन में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन