फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There will be agitation for the honorarium and offline transfer of unfunded teachers

UP: वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय व ऑफलाइन तबादले के लिए होगा आंदोलन, बैठक में तय हुई रणनीति

Sun, 14 Sep 2025 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Sep 2025 09:04 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि इसके लिए जल्द ही पहले सीएम से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

विज्ञापन
UP: There will be agitation for the honorarium and offline transfer of unfunded teachers
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की लखनऊ में बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार से मानदेय दिलाने व शिक्षकों के ऑफलाइन तबादले का आदेश जारी करने को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। यह निर्णय संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की रविवार को शिविर कार्यालय लखनऊ में हुईं बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि इसके लिए जल्द ही पहले सीएम से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि संगठन शिक्षक निर्वाचन का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा। इसके लिए सभी 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता बनाने का काम तेज किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मतदाता बनाने की प्रक्रिया का समय-समय पर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम से मिले 69000 शिक्षक अभ्यर्थी, कहा- सुप्रीम कोर्ट में 23 बार लगी है डेट; नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - थाने में धरने पर बैठी छात्राएं: पैरामेडिकल संस्थान की मनमानी से परीक्षा से हुईं वंचित, पुलिस पर मिलीभगत आरोप


प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा देने की मांग सरकार ने मान ली है। तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण और नियमित शिक्षकों के ऑफलाइन ट्रांसफर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने संत कबीर नगर के सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ का भुगतान न होने का भी मुद्दा उठाया।

बैठक में गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, प्रयागराज व लखनऊ शिक्षक निर्वाचन के लिए सदस्यता प्रभारी नामित किए गए। बैठक में पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, महेश चंद्र शर्मा, मार्कण्डेय सिंह, संजय द्विवेदी, अरुण मिश्रा, रणजीत सिंह, नरसिंह बहादुर, संत सेवक सिंह, रामानंद द्विवेदी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed