यूपी: आज पड़ सकती है भीषण गर्मी, रात से पलटेगा मौसम; मंगलवार से दो दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट
Weather of UP: यूपी में गर्मी का सितम जारी है। मौसम के बदलाव की वजह से लू भले ही प्रभावी न हो लेकिन उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को तंग कर रही है। कल से इससे राहत मिलेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में गर्मी की तपिश जारी है। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में गर्मी की आशंका है। हालांकि सोमवार की शाम से मौसम के बदलाव का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। बाकी जगहों पर कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान चार डिग्री तक कम होने का अनुमान है। रविवार को पूरे दिन लोग भीषण उमस से परेशान रहे। झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। यह सिलसिला बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में जारी रहेगा। इस दौरान कई जगह 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री चढ़ेगा। इस दौरान पछुवा हवा चलेगी।
इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।
Weather Forecast 02 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल
प्रदेश के सर्वाधिक तापमान वाले जिले
वाराणसी - 41.8
गाजीपुर - 41.5
झांसी - 41.5
बलिया- 41