फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The whole of UP is in the grip of heat and humidity, mercury has crossed 45 degrees in these districts, he

यूपी: पूरा प्रदेश तपिश-उमस की चपेट में, इन जिलों में पारा 45 डिग्री के पार, दिन के साथ रातें भी होंगी गर्म

Tue, 10 Jun 2025 09:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

Weather of UP: नौतपा के बाद पूरे प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप धारण किया है। आज भी कई जिलों में पारा 45 के ऊपर जा सकता है। 

विज्ञापन
UP: The whole of UP is in the grip of heat and humidity, mercury has crossed 45 degrees in these districts, he
यूपी के कई जिलों में चल रही है लू। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूरा यूपी तपिश की चपेट में है। प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी के साथ लू की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिणी व पश्चिमी यूपी के लगभग 14 जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाईट का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लगभग 25 जिलों के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के लगभग 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आज भी कई जिलों में तापमान 40 के पार रहने का अनुमान जताया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आसमान से बरस रही आग: जम्मू से मध्य प्रदेश तक आठ राज्यों के कई हिस्से लू की चपेट में; 12 जून तक के लिए अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के साथ रातें भी रहेंगी गर्म

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले एक दो दिन बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के कई जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाइट का प्रकोप रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।

उमस ने हाल किया बेहाल, अभी और चढ़ेगा पारा

राजधानी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेचैन किया। धूप की तल्खी इतनी ज्यादा थी कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को लखनऊ के तापमान में अभी और बढ़ोतरी के आसार हैं। पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है।

सोमवार को अधिकतम तापमान में तो मामूली बढ़त रही लेकिन पूर्वा हवाओं की वजह से हवा की नमी ज्यादा थी। नतीजा, भीषण उमस ने हालत खराब कर दिया। कूलर भी लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। धूप हो या छांव, कहीं भी चैन नहीं मिला। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल से उठी नमी और अरब सागर की नमी के आपसी समागम से 11 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है। 11 व 12 जून के बीच बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 42 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.4 डिग्री बढ़त के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed