फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The strength of women in UP police will increase, their number will exceed 50 thousand

UP: यूपी पुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की ताकत, 50 हजार से अधिक होगी इनकी संख्या

Fri, 09 Jan 2026 09:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 Jan 2026 09:15 AM IST
सार

यूपी पुलिस में वर्तमायन में करीब 44 हजार महिलाएं कार्यरत हैं। जल्द ही यह संख्या 50 हजार हो जाएगी। जो कि देश में सर्वाधिक है।

विज्ञापन
UP: The strength of women in UP police will increase, their number will exceed 50 thousand
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में आधी आबादी की ताकत लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2017 में जहां करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, अब यह संख्या बढ़कर 44 हजार हो गई है। जल्द 32,679 सिपाहियों की सीधी भर्ती में भी लगभग 4500 महिलाओं का चयन सिपाही पद पर और करीब एक हजार का उपनिरीक्षक पद पर होना है। इस वर्ष के अंत तक प्रदेश पुलिस में कुल महिला कर्मियों की संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी, जो देश में सर्वाधिक होगी।

विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष 60,244 सिपाहियों की भर्ती के दौरान भी 12 हजार से अधिक महिलाओं का चयन हुआ था। वर्तमान में 32,679 सिपाही के पदों पर होने वाली भर्ती में नागरिक पुलिस में 2000 से अधिक और पीएसी में 2282 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इसके अलावा 108 महिला जेल वार्डर के पदों पर भी भर्ती होगी। वहीं अगस्त माह में उपनिरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर भर्तीः बड़े अफसरों तक पहुंची पेपर लीक की आंच, गोपनीय सहायक के संबंध बड़े अफसरों से
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस जिले में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, 9वीं से 12वीं तक का बदला समय


इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के करीब 850 और पीएसी की महिला वाहिनियों में प्लाटून कमांडर के 108 पदों पर महिलाओं की भर्ती होनी है। इसके अलावा होमगार्ड के करीब 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है, जिसमें महिलाओं के हिस्से में 20 फीसदी पद आएंगे।

लद्दाख में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी यदि राज्यों के पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करें तो लद्दाख पहले स्थान पर आता है जहां 28.3 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 21.7 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 21.6 प्रतिशत और बिहार में 21.2 प्रतिशत महिलाएं हैं। सबसे कम हिस्सेदारी वाले राज्यों में जम्मू एवं कश्मीर (3.2 प्रतिशत), त्रिपुरा (5.29 प्रतिशत) और मेघालय (5.9 प्रतिशत) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed