Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The girl got justice within two months, the rapist got life imprisonment, the special court under POCSO A

यूपी: दो माह में ही बच्ची को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को उम्रकैद, पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट ने सुनाई त्वरित सजा

Sat, 30 Mar 2024 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Mar 2024 08:50 PM IST
सार

Rapist got life imprisonment: यूपी के सुल्तानपुर में नौ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने महज दो महीने में ही फैसला सुना दिया है। आरोपी को उम्रकैद की सजा दी गई है। 

विज्ञापन
UP: The girl got justice within two months, the rapist got life imprisonment, the special court under POCSO A
रेप पीड़िता को मिला इंसाफ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने महज दो माह में सुनवाई पूरी कर शनिवार को फैसला सुना दिया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक सीएल द्विवेदी के मुताबिक अमेठी कोतवाली के भीमी गांव का दिनेश पाल आठ दिसंबर 2023 को अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। आरोपी रिश्तेदार के घर की एक नौ साल की बच्ची को साथ लेकर निमंत्रण में गया था। लौटते समय उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी दिनेश पाल के खिलाफ केस दर्जकर उसे जेल दिया था। कोर्ट में यह मामला 30 जनवरी 2024 को पंजीकृत किया गया और उसी दिन कोर्ट ने संज्ञान लिया। अदालत ने दिनेश पाल को उम्रकैद व 51 हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को मिलेगी।
विज्ञापन


पीड़िता समेत आठ ने दी थी गवाही
मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना काे साबित करने के लिए आठ गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया था। सरकारी वकील सीएल द्विवेदी बताते हैं कि 10 पेशी में गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए गए थे। गवाही देने वालों में पीड़िता, उसका पिता, चिकित्सक, विवेचक व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी को नहीं मिली थी जमानत, काट रहा जेल
दुष्कर्म के दोषी दिनेश पाल को पुलिस ने आठ दिसंबर 2023 को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल काट रहा है। मामले की गंभीरता के कारण उसे कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई थी।


आठ दिन लखनऊ में भर्ती थी पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकारी वकील सीएल द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ में पीड़िता का आठ दिन तक इलाज चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed