UP: फल फूल रहा नकली उर्वरक व कीटनाशक का कारोबार... सो रहा रहे थे अफसर, अब खुद ही थपथपा रहे अपनी पीठ
मामले की शिकायत कंपनी के प्रतिनिधियों ने की तो अफसरों की नींद टूटी। किसान लगातार ठगी के शिकार हो रहे थे। वहीं, नकली कीटनाशक फसलों में डालने से गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं।
विस्तार
नकली उर्वरक व कीटनाशक का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। किसान ठगी का शिकार हो रहे हैंं। उनकी इस भरपाई के लिए कौन जिम्मेदार हैं, इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। उर्वरक और कीटनाशक दवा कंपनी के अफसरों ने जब नकली उर्वरक बेचे जाने की शिकायत करने संग स्वयं रेकी की, तब विभाग की नींद टूटी और कार्रवाई की गई। अब कृषि विभाग के अफसर खुद अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रहे हैं।
कृषि विभाग और जिला प्रशासन की नाक के नीचे नकली उर्वरक का खेल चल रहा है। ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली उर्वरक व कीटनाशक खुलेआम बेचे जा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर किसानों के साथ ठगी हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ, जब कंपनियों के उत्पादों की सेल जिले में कम हुई। ट्रूबडी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के सहायक प्रबंधक आशीष जागिंड ने डीएम संग कृषि विभाग के अफसरों से शिकायत की। बताया कि उनकी कंपनी के नाम से अमेठी में नकली कीटनाशक की बिक्री की जा रही है।
ये भी पढ़ें - नए साल पर प्रदेश में बदले हुए समय से खुलेंगे स्कूल, इन स्कूलों में 14 जनवरी तक रहेगा अवकाश; छुट्टी की लिस्ट जारी
ये भी पढ़ें - कोहरे से शताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल, 28 गाड़ियां घंटों देर से पहुंचीं; चार उड़ानें हुईं निरस्त और 15 विलंबित
शिकायत करने के बाद कंपनी के लोग ही लगातार नकली उर्वरक बेचने वालों की रेकी कर रहे थे। पता लगने के बाद मंगलवार को कंपनी के आशीष जागिंड, कुलदीप कुशवाहा, बॉबी कुमार कृषि विभाग के अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे तब मामला पकड़ में आया। इस कार्रवाई से यह साबित हो गया कि जिले में किस तरह नकली उर्वरक व कीटनाशक का कारोबार फल फूल रहा है, लेकिन इस पर अंकुश कैसे लगेगा और किसानों को कैसे नकली खाद, बीज व कीटनाशक से निजात मिलेगी, इसके लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नकली उर्वरक, कीटनाशक व बीज की रोकथाम को लेकर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल नकली उर्वरक के संबंध में दो पर केस भी दर्ज कराए गए हैं।
नकली उर्वरक व कीटनाशक के दुष्प्रभाव
नकली उर्वरक व कीटनाशक किसानों और पर्यावरण के लिए घातक हैं। इससे मिट्टी, हवा और पानी प्रदूषित होते हैं, जिससे फसलें खराब होती हैं, उपज प्रभावित होने संग किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा लोगों में डिप्रेशन, याददाश्त कमजोर होने, कैंसर, हृदय व तंत्रिका संबंधी बीमारियां और बच्चों के विकास में बाधा जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं।
एक माह के लिए किराये पर दिया गया था गोदाम
कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी ने बताया कि शिवम का भाई उनसे परिचित था। उसी के साथ शिवम ने मुलाकात कर एक माह के लिए गोदाम किराये पर लिया था। बताया गया था कि बाईपास पर उनका गोदाम बन रहा है, जिसके पूरा होने पर सामान वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। कॉलेज के बगल स्थित निर्माणाधीन कक्ष किराये पर दिया गया था। गोदाम में होने वाली गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। नकली कीटनाशक और उर्वरक से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। उन्हें और उनके कॉलेज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.