फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog forces cancellation of Shatabdi Express, delaying 28 trains by hours; four flights cancelled and 15 de

UP: कोहरे से शताब्दी एक्सप्रेस कैंसिल, 28 गाड़ियां घंटों देर से पहुंचीं; चार उड़ानें हुईं निरस्त और 15 विलंबित

Wed, 31 Dec 2025 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Dec 2025 08:14 PM IST
सार

Fog affects air services: कोहरे के असर से प्रदेश में जन-जीवन प्रभावित है। शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को कैंसिल हो गई। कोहरे का असर विमान सेवा पर भी पड़ा। 

विज्ञापन
UP: Fog forces cancellation of Shatabdi Express, delaying 28 trains by hours; four flights cancelled and 15 de
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

कोहरे के चलते पिछले दो हफ्ते से देरी की शिकार हो रही शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को कैंसिल कर दी गई। वहीं 28 ट्रेनें प्रमुख रूप से लेट रहीं। दिल्ली आने-जाने वाली चार उड़ानें भी दृश्यता कम होने के चलते निरस्त रहीं। करीब 15 विमान लेट रहे। ट्रेनों के इंतजार में यात्री रेलवे स्टेशनों पर गठरी बने नजर आए। प्रतीक्षालय, लाउंज, रिटायरिंग रूम फुल रहे।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12004 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आती है। बुधवार सुबह यह ट्रेन निरस्त रही। गत मंगलवार दोपहर 3:30 की जगह शताब्दी एक्सप्रेस रात 10:32 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इससे ट्रेन बुधवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली पहुंच सकी। इसके चलते ही बुधवार को ट्रेन निरस्त करनी पड़ी। जबकि तेजस एक्सप्रेस मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण नहीं संचालित की गई। बुधवार को यह ट्रेन सही समय से रवाना हुई तो यात्रियों को राहत मिली। हालांकि कानपुर पार होने के बाद ट्रेन लेट हो गई। वहीं ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 9:30 घंटे, गाड़ी संख्या 12226 कैफियात एक्सप्रेस 8:30 घंटे की देरी से संचालित हुई। जबकि हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल व 13020 बाघ एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही।

विज्ञापन

दिल्ली आने-जाने की चार उड़ानें निरस्त, कई लेट

UP: Fog forces cancellation of Shatabdi Express, delaying 28 trains by hours; four flights cancelled and 15 de
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के चलते दिल्ली रूट की चार उड़ानें बुधवार को निरस्त रहीं। इसमें दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआइ-2499 और एआइ-1720 निरस्त कर दी गई। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान एआइ-2500 और एआइ-1821 भी कैंसिल कर दी गई। इसी क्रम में लखनऊ से दम्माम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस एक्सवाइ-897 सवा आठ घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई-2172 एक घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 सात घंटे, मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एआइ-2492 दो घंटे व गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट आधे घंटे देरी की शिकार हुई।

स्टेशन पर यात्री बन गए ''गठरी''

ठंड में चारबाग, लखनऊ जंक्शन आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्री गठरी बनने को मजबूर हो गए हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से उनकी परेशानियां थमती नहीं दिखी। प्रतीक्षालयों में भी जगह नहीं मिली। वहीं सरकुलेटिंग एरिया में अलाव का इंतजाम नहीं होने से कुलियों को दिक्कतें हुईं। हालांकि सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी का कहना है कि जल्द ही यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।

विज्ञापन

कोहरे में गुम बसों की टाइमिंग

कोहरे के चलते बुधवार को 65 बसें देरी से पहुंची। लखनऊ से दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में जाने वाली बसों की टाइमिंग कोहरे में गुम हो गई। प्रयागराज, वाराणसी, लखीमपुर, बहराइच आदि रूट पर चलने वाली बसों को भी रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed