{"_id":"9157675a6cb0f49002fb31ea32c7963d","slug":"up-tet-application-date-postponed-due-to-technical-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ गई यूपीटीईटी के आवेदन की तिथि, यहां देखें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ गई यूपीटीईटी के आवेदन की तिथि, यहां देखें डिटेल
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद (ब्यूरो)
Updated Tue, 22 Dec 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-टीईटी की वेबसाइट में लगातार गड़बड़ी और प्रदेश भर से आ रही शिकायतों को देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपी-टीईटी आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंकिंग प्लेटफार्म में किसी तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन शुल्क जमा करने में अभ्यर्थियों को कठिनाई आ रही थी।
इस समस्या को देखते हुए आवेदन की पूर्व की तिथियों में संशोधन किया गया है। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से यूपी-टीईटी के पुन: आनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि 22 दिसंबर दोपहर से निर्धारित की गई है और इसकी अंतिम तिथि 23 दिसंबर शाम छह बजे तय की गई है।
विज्ञापन
निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर शाम छह बजे तक है। आनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर शाम छह बजे तक है।
आनलाइन आवेदन में की गईं त्रुटियों में नियमानुसार संशोधन करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर दोपहर से शुरू होगी, जो चार जनवरी 2016 शाम छह बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन