फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Testimony recorded in defamation case filed against Rahul Gandhi.

UP: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में गवाही दर्ज, छह जनवरी को होगी सुनवाई

Wed, 18 Dec 2024 08:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमें में गवाही दर्ज कर ली गई है। राहुल ने 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर एक बयान दिया था।

विज्ञापन
UP: Testimony recorded in defamation case filed against Rahul Gandhi.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एक्स/कांग्रेस

विस्तार

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को गवाही दर्ज की गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के घरहा खुर्द गांव निवासी मो. अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। उनका आरोप है कि 24 अक्तूबर 2013 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हुए बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाघ को देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों की बंध गई घिग्घी, सांस साधकर वहीं दुबक गए, तस्वीरें


राहुल गांधी के इस बयान से परिवादी मो. अनवर की भावनाएं आहत हुई थी। बुधवार को शहर के दरियापुर निवासी विशाल बरनवाल की गवाही दर्ज की गई। मामले में अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed