फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: बाघ को देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों की बंध गई घिग्घी, सांस साधकर वहीं दुबक गए, तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2024 10:50 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Dec 2024 10:50 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के रहमान खेड़ा और कटौली गांव के पास देखा गया बाघ 14 दिनों से आसपास घूम रहा है। इसे लेकर छह गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Tiger was seen near rahmankheda and nearby villages in Lucknow.
वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरे में दिखा बाघ और जांच करती अफसरों की टीम। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के रहमानखेड़ा के आसपास 14 दिनों से घूम रहा बाघ मंगलवार सुबह कटौली गांव में देखा गया। उसे देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों की घिग्घी बंध गई। वे सांस दबाकर वहीं बैठ गए या कहीं छिप गए। बाघ की लोकेशन अभी कटौली गांव के आसपास ही बताई जा रही है। पगचिह्नों के आधार पर वयस्क बाघ की पुष्टि हुई है। बाघ से डरने वाले अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी भी शहर की ओर हो रही है। इसी आधार पर विभाग ने छह गांवों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को रात में न निकलने की सलाह दी है।



भागकर बचाई जान
जमालनगर गांव निवासी किसान जगलाल ने बताया कि उनका खेत कटौली गांव में है। सुबह 7:30 बजे खेत में काम कर रहे थे। तभी बाघ जंगल से खेतों की ओर फांदता दिखा। उसे देखकर शरीर कांप गया। वे खेत में बनी मड़ैया में छिप गए। बेटे को फोन किया। तीन-चार मिनट बाघ को छुपकर देखते रहे। बाघ के जंगल की ओर जाने के बाद ही निकले। अंकुल यादव ने बताया कि सुबह बाग में पानी लगाते समय बाघ को जाते देखा। वह चार से पांच मिनट खेत में घूमता रहा।

Tiger was seen near rahmankheda and nearby villages in Lucknow.
कैमरे में नजर आए बाघ की तस्वीर। - फोटो : amar ujala

हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर भागे
किसान संतोष कुमार ने बताया कि खेत में पानी लगाते समय झाड़ियों में गुर्राहट सुनी। उधर से एक लड़का बाइक लेकर आ रहा था। उसने बाघ को देखते ही गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में मोड़ नहीं पाया और गाड़ी छोड़कर शेर-शेर कहते हुए भाग निकला। चार घंटे बाद आकर देखा बाघ के पंजों के निशान पानी लगे खेत में बने हुए थे।

Tiger was seen near rahmankheda and nearby villages in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बाघ की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
कटौली में बाघ दिखने की सूचना के बाद सहमे ग्रामीण सुबह आठ बजे ही बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। जमाल नगर गांव के बाहर एक स्कूल बाग में बना है। परिजनों के स्कूल पहुंचने से शिक्षक सकते में आ गए। ग्रामीणों ने बाघ की सूचना दी तो शिक्षकों ने तत्काल स्कूल बंद कर दिया। इसी के पड़ोस के स्कूल में भी छुट्टी कर दी गई। यहां बुधवार को भी छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger was seen near rahmankheda and nearby villages in Lucknow.
मामले की जांच करते वन विभाग व पुलिस टीम व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

महीपतमऊ निवासी स्कूल प्रबंधक रामनाथ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) अनुराधा भीमरी, डीएफओ सितांशु पांडेय, एसडीओ हरिलाल चौरसिया, एसडीओ मोहनलालगंज और दुबग्गा रेंजर सोनम दीक्षित ने जायजा लिया। अधिकारियों ने किसानों को सावधानी बरतने के टिप्स दिए।

विज्ञापन
Tiger was seen near rahmankheda and nearby villages in Lucknow.
तेंदुआ - फोटो : एक्स

महिलाबाद में छका रहा तेंदुआ
मलिहाबाद में एक तेंदुआ होने की पुष्टि वन विभाग ने की है। मौके पर मिले दो-तीन पग मार्क वयस्क तेंदुए के बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम आसपास के जंगल में उसकी तलाश में जुटी है। डीएफओ सितांशु पांडेय का कहना है कि चार टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। 12 ट्रैप कैमरों और थर्मल ड्रोन से भी बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बाघ रात में ही शिकार करने के लिए निकलता है। लोगों को झुंड में चलने के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed