{"_id":"69c4b8297848e96863086329","slug":"up-temple-economy-shines-up-tops-with-1-56-billion-tourists-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के नौ साल: मंदिर अर्थव्यवस्था की चमक, पर्यटन मंत्री का दावा-156 करोड़ पर्यटकों के साथ यूपी नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के नौ साल: मंदिर अर्थव्यवस्था की चमक, पर्यटन मंत्री का दावा-156 करोड़ पर्यटकों के साथ यूपी नंबर एक
Thu, 26 Mar 2026 10:08 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:08 AM IST
सार
यूपी में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई हैं। उन्होंने दावा किया कि घरेलू पर्यटन में यूपी देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आस्था, संस्कृति और पर्यटन मिलकर प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। नौ वर्षों में ग्रेवयार्ड इकोनॉमी से टेंपल इकोनॉमी तक का यह बदलाव यूपी के बदलते स्वरूप और सांस्कृतिक आत्मविश्वास को दर्शाता है। 2017 के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतरीन हुई। यही वजह है कि वर्ष 2025 में 156 करोड़ पर्यटक यूपी आए। इसमें 36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे।
विज्ञापन
ये बातें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि घरेलू पर्यटन में यूपी देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। राम मंदिर से अयोध्या में वर्ष 2025 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं का आवागमन रहा। मंत्री ने कहा कि दीपोत्सव, देव दीपावली और ब्रज के रंगोत्सव जैसे आयोजन अब आर्थिक गतिविधियों के बड़े केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 277 करोड़ पौधों से यूपी बनेगा हरित प्रदेश, वन विभाग का इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुच एआई कंपनी की वित्तीय हैसियत 43 लाख, करार 25 हजार करोड़ रुपये निवेश का, उठे सवाल
हर पर्यटन व आस्था केंद्र का विकास : मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या, ब्रज, विंध्याचल, चित्रकूट और नैमिषारण्य के विकास के लिए विशेष परिषदों का गठन किया है। कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण और तीर्थ यात्राओं पर अनुदान भी दिया जा रहा है। आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट शुरू हुए हैं। लखनऊ, प्रयागराज और कपिलवस्तु में हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित हैं। उन्होंने बताया कि कुशीनगर बुद्ध थीम पार्क और चित्रकूट में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
36 हजार करोड़ का निवेश: मंत्री के मुताबिक पर्यटन नीति-2022 के तहत 36,681 करोड़ का निवेश हुआ है। जिससे करीब 5 लाख रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। वहीं 1757 पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण किया गया है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 234 गांवों का चयन किया गया है। 2026-27 तक 50,000 होम स्टे विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 16 वन्यजीव क्षेत्रों में इको-टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है। 850 गाइडों को प्रशिक्षित किया गया है।