{"_id":"69c49c3bc38b5a22360ccddd","slug":"up-277-crore-saplings-will-make-up-a-green-state-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 277 करोड़ पौधों से यूपी बनेगा हरित प्रदेश, वन विभाग का इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 277 करोड़ पौधों से यूपी बनेगा हरित प्रदेश, वन विभाग का इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य
Thu, 26 Mar 2026 08:08 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:08 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ वर्ष में 242.13 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए हैं। यह संख्या 2008 से 2016 के 65.27 करोड़ पौधरोपण से काफी अधिक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश इस वर्ष के अंत तक 277 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर हरित प्रदेश बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ वर्ष में 242.13 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गए हैं। यह संख्या 2008 से 2016 के 65.27 करोड़ पौधरोपण से काफी अधिक है। वन विभाग ने 2026 के वर्षाकाल में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
इन प्रयासों से प्रदेश का वनाच्छादन 559.19 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। 2025 में एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए थे। वाराणसी में एक मार्च को एक घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर चीन का आठ साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर अब 26 और 27 को छुट्टी, खुले रहेंगे बैंक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जूनियर सेक्रेटरियेट असिस्टेंट परीक्षा: अभ्यर्थी को दिव्यांग दिखा परीक्षा में लेखक बना बैठाए सॉल्वर, 9 गिरफ्तार
योगी सरकार ने 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 15 फीसदी तक लाने का निर्देश दिया है। इस लक्ष्य के लिए पौधरोपण को जनांदोलन बनाना आवश्यक है। वन विभाग ने गांवों में ग्रीन चौपालों का गठन किया है। अब तक 18000 से अधिक गांवों में चौपालों का आयोजन हुआ है। इन चौपालों से पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।