फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav says big names will be implicated in Shraddha Dubey case investigation, warns officials abo

यूपी: अखिलेश बोले-श्रद्धा मामले में पड़ताल हो तो फंसेंगे बड़े चेहरे, चुनाव को लेकर अधिकारियों को दी चेतावनी

Wed, 21 Oct 2026 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे कल नागपुर से गिरफ्तार हुईं। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav says big names will be implicated in Shraddha Dubey case investigation, warns officials abo
अखिलेश का सरकार पर हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिलेश यादव ने श्रद्धा दुबे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सिस्ट सही तरीके से काम करे तो कई बड़े अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग श्रद्धा और आस्था से भी खिलवाड़ करते हैं। हालांकि, उन्होंने इस मामले में किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा दुबे पर कार्रवाई सरकार बचाने के लिए हो रही है, जिस तरह से सरकार बचाने के लिए बिकरू कांड के विकास दुबे की कार पलटाई गई थी। उन्होंने एलडीए में भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा।

विज्ञापन
Trending Videos

राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें अधिकारी, वरना जाएंगे जेल : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काकोरी में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया के पिता स्वर्गीय राम गोपाल कनौजिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि  भाजपा बिना किसी हेराफेरी और धांधली किए कोई भी चुनाव नहीं जीत सकती है। शिक्षक-स्नातक निर्वाचन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को डराने-धमकाने और बेईमानी करने के काम दिए जा रहे हैं। डीआईओएस और बीेएसए फोन से शिक्षकों को धमका रहे हैं। 

पर्याप्त प्रमाण होने पर यही उनको जेल भेजने का पर्याप्त आधार बनेगा। चुनाव आयोग रखवाली करे कि हेराफेरी न हो, चुनाव निष्पक्ष रहे। अधिकारी अधिकारी रहे, पोलिटिकल वर्कर न बने, नहीं तो जेल जाएंगे। सरकार में बदलाव हुआ तो शिक्षा विभाग में जो लूट मची है, उसमें लिप्त लोगों का जेल जाना तय है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, पर भाजपा के मंत्रियों के पास है, उनके नेताओं के पास है। उन्हें कैसे मिल गई। किसी कंपनी को हायर किया होगा, तभी मंत्री के वायस से कॉलिंग हो रही है। यह बिना डाटा हासिल किए नहीं हो सकता है। हमारे कार्यकर्ता सावधान और सतर्क रहें। भाजपा का काम धांधली करने का है। हमारे पास अयोध्या, फैजाबाद के चुनावों की रिकॉर्डिंग है। वायस कॉलिंग की भी रिकॉर्ड कर लें।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगरा- अलीगढ़ खंड से शशांक यादव, लखनऊ से कांति सिंह, इलाहाबाद-झांसी खंड से डॉ. मान सिंह, वाराणसी, मिर्जापुर खंड से आशुतोष सिन्हा व मेरठ-सहारनपुर से प्रमेंद्र सिंह और शिक्षक क्षेत्र से उम्मीदवार आगरा-अलीगढ़ खंड से डॉ. आकाश अग्रवाल, लखनऊ खंड से सुशील पटेल, गोरखपुर-फैजाबाद से डॉ. संजयन त्रिपाठी, बरेली मुरादाबाद से हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर, वाराणसी-मिर्जापुर से लाल बिहारी यादव और मेरठ-गाजियाबाद खंड से  नितिन तोमर प्रत्याशी है। उन्होंने इन सभी को जिताने की और उनकी मदद करने की भी अपील की।

अखिलेश यादव ने कहा कि  भाजपा के लोग सिर्फ अपनी सरकार बचाने में श्रद्धा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो भेदभाव करता है, वह सनातनी नहीं हो सकता है। भाजपाई तो श्रद्धा और आस्था दोनों से ही खिलवाड़ कर देते हैं। जनता इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आजम खां के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है। पूरा देश जानता है कि भाजपा जब हारने लगती है, तो वह चुनाव आयोग से मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed