फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tejas Express cancelled...20 flights also disrupted, passengers faced inconvenience throughout the night;

यूपी: कोहरे से बेपरी हुआ प्रदेश में यातायात, प्रीमियम ट्रेन तेजस निरस्त; 20 से ज्यादा उड़ानें हुईं लेट

Mon, 19 Jan 2026 08:36 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 19 Jan 2026 08:36 PM IST
सार

घने कोहरे का असर सोमवार को भी यातायात पर दिखा। लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि अमौसी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली 20 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। कई ट्रेनें भी घंटों लेट पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
UP: Tejas Express cancelled...20 flights also disrupted, passengers faced inconvenience throughout the night;
घने कोहरा से होकर जाती ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले दो दिनों से पड़ रहे कोहरे का असर सोमवार को भी फ्लाइटों व ट्रेनों पर रहा। लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली बीस दर्जन उड़ानें देरी की शिकार हुईं।रविवार को नई दिल्ली से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस करीब नौ घंटे की देरी से रात पौने बारह बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। चेयरकार बोगी की सीटों पर यात्री रातभर परेशान होते रहे। ट्रेन सोमवार सुबह सवा सात बजे लखनऊ जंक्शन पहुंची। वहीं सोमवार को आईआरसीटीसी ने तेजस को निरस्त कर दिया। 

विज्ञापन


इसी क्रम में पश्चिमी यूपी में पड़े कोहरे के कारण कानपुर और मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ आने वाली ट्रेनें लेट हुईं। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 5:27 घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 5:08 घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2:05 घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 4:50 घंटे, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 2:10 घंटे, 14674 शहीद एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 5:06 घंटे, 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल 5:33 घंटे व 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 11:10 घंटे लेट पहुंची। 
विज्ञापन


दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आइएक्स-1040 आधे घंटे, मुंबई से आने वाली 6ई-5264 सवा दो घंटे, दिल्ली से आने वाली आइएक्स-2171 दो घंटे, कोलकाता से आने वाली 6ई-6139 एक घंटे, मस्कट से आने वाली डब्ल्यूवाइ-265 पौन घंटे, मुंबई से आने वाली आइएक्स-1026 डेढ़ घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाइ-333 पौने तीन घंटे, जेद्दा से आने वाली एसवी-890 एक घंटे, दुबई से आने वाली आइएक्स-194 पौन घंटे, बंगलुरु से आने वाली आइएक्स-1033 पच्चीस मिनट, जयपुर से आने वाली 6ई-7482 आधे घंटे, रियाद से आने वाली आइएक्स-190 एक घंटे लेट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लखनऊ से दुबई जाने वाली आइएक्स-193 सवा घंटे, कोलकाता जाने वाली 6ई-505 पैंतीस मिनट, मस्कट जाने वाली डब्ल्यूवाइ-266 एक घंटे, रियाद जाने वाली आइएक्स-189 बत्तीस मिनट, मुंबई जाने वाली आइएक्स-1027 सवा घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 ढाई घंटे, जेद्दा जाने वाली एसवी-891 आधे घंटे, पुणे जाने वाली आइएक्स-1617 चालीस मिनट व दिल्ली जाने वाली 6ई-758 आधे घंटे देरी की शिकार हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed