फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Team India's star cricketer Rinku Singh will become Basic Education Officer, department has started prepar

UP: बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह, विभाग ने शुरू की तैयारी

Wed, 25 Jun 2025 06:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Team India's star cricketer Rinku Singh will become Basic Education Officer, department has started prepar
क्रिकेटर रिंकू सिंह। - फोटो : instagram

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन


क्रिकेटर रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ जिले के हैं। अभी हाल ही में उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खेल और राजनीतिक जगत के दिग्गज शामिल हुए थे। उनका विवाह 18 नवंबर को वाराणसी में होना था लेकिन किन्हीं कारणों से विवाह कार्यक्रम टल गया। बताया गया कि रिंकू अभी घरेलू क्रिकेट में व्यस्त हैं और शादी की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आपातकाल के 50 साल: सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए घोटा था संविधान का गला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है  

अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

रिंकू सिंह ने सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे। इसी दौरान केकेआर की ओर से खेलते हुए 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद वे देश में चर्चित हुए। फिर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट टीम के सदस्य बने और एकदिवसीय टीम में स्थान पाया। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed