{"_id":"685bec7a8a44d1948800a44b","slug":"up-team-india-s-star-cricketer-rinku-singh-will-become-basic-education-officer-department-has-started-prepar-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह, विभाग ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह, विभाग ने शुरू की तैयारी
Wed, 25 Jun 2025 06:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:13 PM IST
सार
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह।
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ जिले के हैं। अभी हाल ही में उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई थी। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खेल और राजनीतिक जगत के दिग्गज शामिल हुए थे। उनका विवाह 18 नवंबर को वाराणसी में होना था लेकिन किन्हीं कारणों से विवाह कार्यक्रम टल गया। बताया गया कि रिंकू अभी घरेलू क्रिकेट में व्यस्त हैं और शादी की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आपातकाल के 50 साल: सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए घोटा था संविधान का गला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।
रिंकू सिंह ने सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे। इसी दौरान केकेआर की ओर से खेलते हुए 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद वे देश में चर्चित हुए। फिर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट टीम के सदस्य बने और एकदिवसीय टीम में स्थान पाया। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया।