फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers mobilize against the mandatory TET requirements; thousands will gather in the capital today

यूपी: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक लामबंद, आज राजधानी में जुटेंगे हजारों; पांच से 20 मार्च तक निकलेगा मशाल जुलूस

Sun, 01 Mar 2026 09:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Mar 2026 09:13 AM IST
सार

TET mandatory in UP: प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
UP: Teachers mobilize against the mandatory TET requirements; thousands will gather in the capital today
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हर जिले में हो रहे प्रदर्शन।

विस्तार

 69000 शिक्षक भर्ती में 2020 से याची बनकर लड़ाई लड़ रहे आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों की बैठक एक मार्च को लखनऊ में होगी। इसमें प्रदेश भर से काफी याची अभ्यर्थी शामिल होंगे। जो सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के लिए अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के राजेश चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 19 मार्च को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इससे पहले एक मार्च को लखनऊ में बैठक कर अभ्यर्थी रणनीति बनाएंगे। इस मामले में उन्हें किस तरह से याची लाभ मिले, इसकी विशेष रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती में आरक्षण प्रभावित याची अभ्यर्थियों का हर त्योहार आर्थिक तंगी से फीका रह जाता है। ऐसी स्थिति में वे इस बार भी होली नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन


टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा निकालेगा मशाल जुलूस
 देश भर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज हो रहा है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इसमें 15 दिनों तक लगातार प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह कार्यक्रम पांच से 20 मार्च तक हर दिन पांच जिलों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने सभी जिलाध्यक्ष व महामंत्री के साथ शनिवार को हुई ऑनलाइन बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से राहत देने की मांग उठाएंगे। बैठक में वीपी बघेल, संजय सिंह, भानुप्रताप सिंह, आशुतोष वर्मा, ओमजी पोरवाल, केके शर्मा, जया शर्मा, अखिलेश सिंह गुंजन, देवकुमार मिश्रा, अंकित राय, विनीत गंगवार, अभय पांडेय, प्रदीप पुंडीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed