{"_id":"69d276b0fe7e306b910b8188","slug":"up-teachers-in-a-confrontational-mood-over-the-mandatory-tet-requirements-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षक टकराव के मूड में, 13 अप्रैल को पूरे प्रदेश में निकलेगा मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षक टकराव के मूड में, 13 अप्रैल को पूरे प्रदेश में निकलेगा मशाल जुलूस
Sun, 05 Apr 2026 08:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:20 PM IST
सार
Teachers in UP: टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर शिक्षक पूरी तरह से टकराव के मूड में हैं। दो दर्जन संगठन 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक। डेमो पिक
विस्तार
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले लगभग दो दर्जनों संगठन टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार हैं। 13 अप्रैल को प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि हर जिले में बैठक कर मशाल जुलूस के लिए रणनीति बनाई जा रही है। शिक्षकों से संपर्क किया जा रहा है। गाजियाबाद, एटा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, प्रयागराज आदि जिलाध्यक्ष जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। जुलूस को लेकर हर न्याय पंचायत पर एक सह प्रभारी, ब्लॉक स्तर प्रभारी व जिला स्तर पर एक जिला समन्वयक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षक इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसके कारण 13 अप्रैल को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस के साथ शिक्षक सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से दखल देने की अपील
सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता के आदेश से प्रदेश के 1 लाख 86 हजार शिक्षकों सहित देश के लगभग 18 लाख शिक्षक काफी आहत हैं। केंद्र सरकार इन्हें जल्द राहत दे।अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, टीएससीटी के संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, एससीएसटी बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही ने कहा जब तक सेवारत शिक्षकों पर से अव्यवहारिक टेट अनिवार्यता का नियम नहीं हटेगा, शिक्षक पूरे जोर शोर से लगातार आंदोलन करता रहेगा। बता दें कि टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शनिवार को देश भर के शिक्षकों ने दिल्ली में टीईटी के विरोध में रैली की थी।