फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers are not interested in receiving the State Teacher Award, with 19 districts not applying; deadline

यूपी: राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने में नहीं है प्रदेश के शिक्षकों की रुचि, 19 जिलों से एक भी आवेदन नहीं

Sat, 04 Jul 2026 07:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Jul 2026 07:42 PM IST
सार

State Teacher Award: प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिए जाने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार को लेकर शिक्षकों में कोई रुचि नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन
UP: Teachers are not interested in receiving the State Teacher Award, with 19 districts not applying; deadline
शिक्षक नहीं दिखा रहे हैं रुचि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिए जाने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार को लेकर शिक्षक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालत यह है कि प्रदेश के 19 जिलों में अभी तक एक भी आवेदन नहीं हुए हैं। वहीं अंतिम आवेदन भी 22 जिलों से मात्र एक-एक ही हुए हैं। इसे देखते हुए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि सात जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पुरस्कार के लिए सर्वाधिक 13 रजिस्ट्रेशन जौनपुर से हुए हैं। जबकि प्रयागराज व बलिया से 11-11 शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह गोंडा, कुशीनगर, बाराबंकी से 9-9, आजमगढ़, महराजगंज व सिद्धार्थनगर से 8-8, अयोध्या, चित्रकूट, अमेठी व भदोही से 7-7 शिक्षकों से रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें भी प्रयागराज से पांच, आगरा, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बलिया, चित्रकूट, गोंडा व कुशीनगर से तीन-तीन आवेदन ही अंतिम रूप से सब्मिट हुए हैं। बता दें कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को 25-25 हजार रुपये नकद, सरस्वती प्रतिमा व शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा। इनको दो साल का सेवा विस्तार भी मिलता है।
विज्ञापन


कड़े नियम हैं
राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन में विद्यालय में छात्रों की संख्या (नामांकन) को मानकों में प्राथमिकता दी गई है। प्राथमिक विद्यालयों में 150 से कम, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 105 से कम, कंपोजिट विद्यालय में 255 से कम छात्र नामांकन नहीं होने चाहिए। पुरस्कार के लिए कम से कम 15 वर्ष की नियमित सेवा पूरी होना अनिवार्य है। साथ ही सेवा में 5 वर्ष बचे भी हों। इससे ज्यादातर वरिष्ठ शिक्षकों ही इसके लिए पात्र होते हैं। इसके अतिरिक्त भी मानक व इंटरव्यू पर चयन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed