फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: RPF team attacked by intoxicated individuals in the capital; constable suffers head injury after stopping

यूपी: राजधानी में आरपीएफ टीम पर नशेड़ियों ने किया हमला, सिपाही का सिर फटा; शराब पीने से रोका था

Fri, 28 Aug 2026 06:40 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 28 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

लखनऊ के सिटी स्टेशन के पास शराब पीने से रोकने पर नशे में धुत युवकों ने आरपीएफ टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने साथियों को बुलाकर मारपीट और पथराव किया, जिसमें एक सिपाही का सिर फट गया। आरपीएफ ने आठ से दस अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
UP: RPF team attacked by intoxicated individuals in the capital; constable suffers head injury after stopping
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

सिटी स्टेशन के पास 27 अगस्त की रात तीन युवक रेलवे लाइन के पास बने एक खंडहर में शराब पी रहे थे। ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो युवकों ने आरपीएफ के दरोगा और सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने आरपीएफ टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में एक सिपाही घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। आरपीएफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक ने आठ से 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोरखपुर के बड़हलगंज के तिहामुहम्मदपुर गांव निवासी नित्यानंद आरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक हैं। मौजूदा समय में वह सिटी स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल चौकी पर तैनात हैं। चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित टास्क टीम में वह और सिपाही अभय शंकर, धीरेंद्र कुमार, गंगा सागर और नीरज कुमार 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे गश्त कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जनता नगरी कॉलोनी, शिक्षा निदेशालय सर्वेंट कॉलोनी के बगल में बने खंडहर के पास तीन युवक शराब पीते नजर आए। आरपीएफ के जवानों ने जब उन्हें टोका तो आरोपी युवक भड़क उठे और शोर मचाने लगे। उनका शोर सुनकर उनके कई साथी भी वहां पहुंच गए और आरपीएफ टीम के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।

 

पथराव के दौरान सिपाही का सिर फटा

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव में सिपाही धीरेंद्र कुमार का सिर फट गया। आरपीएफ की टीम किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। इस बीच आरोपी भी वहां से भाग गए। घायल सिपाही धीरेंद्र कुमार का प्राथमिक उपचार कराया गया। 

इस मामले में 28 अगस्त को दरोगा नित्यानंद ने वजीरगंज थाने में आठ से 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर में दरोगा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि शराब पी रहे युवकों के पास बाइक नंबर यूपी 32 सीएम 7670 मौजूद थी। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाइक नंबर की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed