Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teacher shortage in primary schools to be addressed, teachers will be able to come from villages to cities

यूपी : प्राइमरी स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, 40 साल बाद गांव से शहर आ सकेंगे शिक्षक

Tue, 28 Oct 2025 10:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 10:37 PM IST
सार

प्रदेश के 46 जिलों में नगरीय सीमा का विस्तार होने से ग्रामीण संवर्ग के 1812 परिषदीय विद्यालयों को नगरीय सीमा में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
UP: Teacher shortage in primary schools to be addressed, teachers will be able to come from villages to cities
टीचर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यहां पर लगभग 40 साल बाद ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों की समायोजन/ तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यहां पर तैनाती पाने वाले शिक्षक उस विद्यालय में सबसे कनिष्ठ माने जाएंगे। इसके लिए उनके समायोजन से पहले शपथ पत्र भी लिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जिलों में नगर विस्तार सीमा में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों की समायोजन की प्रक्रिया जिला स्तर पर पूरी की जाए। इसके लिए वहां पर कार्यरत शिक्षकों से विकल्प लेकर समायोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से एक शपथ पत्र लिया जाएगा कि वे स्वेच्छा से समायोजन ले रहे हैं।

विज्ञापन

साथ ही उस जिले में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में वे सबसे नीचे होंगे ताकि आगे चलकर पदोन्नति आदि में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा है कि इसके आधार पर तत्काल नियमानुसार समायोजन पूरा करने की कार्यवाही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

1812 विद्यालय नगरीय सीमा में हुए हैं शामिल

बता दें कि प्रदेश के 46 जिलों में नगरीय सीमा का विस्तार होने से ग्रामीण संवर्ग के 1812 परिषदीय विद्यालयों को नगरीय सीमा में शामिल किया गया है। इन विद्यालयों में वर्तमान में 692 प्रधानाध्यापक, 5324 शिक्षक, 1893 शिक्षामित्र, 568 अनुदेशक कार्यरत हैं।



यहां के शिक्षक व प्रधानाध्यापक तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। लेकिन यह तबादले उस स्तर तक ही होंगे जिसमें वर्तमान विद्यालय का शिक्षक-छात्र अनुपात प्रभावित न हो। साथ ही विद्यालय भी न हो। पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती होने से यहां पर पठन-पाठन सामान्य हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed