{"_id":"68ebc15cc5e73311260366b1","slug":"up-tatkal-ticketing-system-to-change-rpf-to-prevent-break-ins-and-touts-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तत्काल टिकट की व्यवस्था में होगा बदलाव, अब सेंधमारी और दलालों को रोकने के लिए लगेगी आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तत्काल टिकट की व्यवस्था में होगा बदलाव, अब सेंधमारी और दलालों को रोकने के लिए लगेगी आरपीएफ
Sun, 12 Oct 2025 08:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:25 PM IST
सार
Tatkal ticket in UP: यूपी में तत्काल टिकट में सेंधमारी रोकने के लिए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। अब आरपीएफ इनकी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
तत्काल टिकट में बदले गए नियम।
विस्तार
दीपावली व छठ पर तत्काल टिकटों में सेंधमारी रोकने व दलालों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने खाका तैयार किया है। आरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो आरक्षण केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखेगी। टिकट एजेंटों की जांच-पड़ताल के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
त्योहार शुरू होते ही तत्काल कोटे की सीटों पर सेंधमारी शुरू हो जाती है। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्री तत्काल में सीट बुक करवाते हैं, लेकिन उन्हें कन्फर्म सीट की जगह वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को भी लखनऊ से दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में 152 सीटें रिक्त थीं, लेकिन यात्रियों को वेटिंग टिकट ही नसीब हुए। दलाल प्रतिबंधित सॉफ्टवेयरों के जरिये सेंधमारी करते हैं। ऐसे में उन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ टीमें बनाकर टिकट एजेंटों की जांच-पड़ताल करेगी। छानबीन करेगी तथा उनसे पूछताछ भी होगी। सादी वर्दी में टीमें यात्री बनकर एजेंटों की ओर से बुक कराए जाने वाले टिकटों की हकीकत को जांचेगी। वहीं, दूसरी ओर चारबाग आरक्षण केंद्र सहित शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर बने आरक्षण केंद्रों में आरपीएफ सीसीटीवी के जरिये निगरानी करेगी। कतारों में लगने वालों पर नजर रखेगी। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ भी करेगी।
विज्ञापन