फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Take 10 lakhs, convert to Islam and marry, exploited a girl by claiming to be a Hindu while exorcising her

UP: 10 लाख लो, धर्म परिवर्तन करके निकाह कर लो, झाड़फूंक कराने के दौरान खुद को हिंदू बताकर युवती का किया शोषण

Mon, 28 Jul 2025 07:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

रायबरेली में एक हिंदू युवती का धर्मांतरण कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को 10 लाख रुपये देकर धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का लालच दिया। उसने युवती का शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाया।

विज्ञापन
UP: Take 10 lakhs, convert to Islam and marry, exploited a girl by claiming to be a Hindu while exorcising her
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

बलरामपुर में हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला थमा नहीं था कि अब रायबरेली में भी इस तरह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी दी। इसके एवज में 10 लाख रुपये का लालच भी दिया। सोमवार को युवती एसपी की चौखट पर पहुंची और अपना दर्द बयां किया। युवती की शिकायत पर एसपी ने सीओ डलमऊ को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


गदागंज इलाके की रहने वाली 21 वर्षीय युवती के मुताबिक ऊंचाहार के बहेरवा गांव निवासी मो. जुबैर मजार पर झाड़फूंक का कार्य करता था। वह झाड़फूंक कराने के लिए मजार पर कई दफा गई थीं। इस दौरान मो. जुबैर ने खुद को हिंदू बताया और उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही शादी करने की बात कही। अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो दिखाकर जुबैर से ब्लैकमेल करता था। बाद में आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया और गदागंज थाने मेंं घटना की शिकायत किया। 22 अप्रैल 2025 को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, एसएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक अब आरोपी जेल से छूट आया है। आरोपी कई लोगों के माध्यम से कहलवा रहा है कि वह उनसे धर्म परिवर्तन करके निकाह कर लें। इसके बदले 10 लाख रुपये देंगे। ऐसा न करने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। इससे वह घबराई हुई हैं। पीड़िता ने एसपी से प्रकरण की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ डलमऊ से प्रकरण की जांच करके मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटर भिजवाकर मनाने की कर रहा कोशिश
पीड़िता के मुताबिक आरोपी अपने कुछ परिचित लोगों के माध्यम से उन्हें लेटर भेजकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की कोशिश कर रहा है। लेटर में आरोपी ने लिखा है कि हम तुम से निकाह करना चाहते हैं। तुम धर्म परिवर्तन कर लो। युवती के लेटर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उधर, बताया जाता है कि माता-पिता भी युवती को घर पर नहीं रख रहे हैं। अब युवती कहां जाए, यही सोचकर वह परेशान है। ऊपर से आरोपी उसे निकाह करने की धमकी दे रहा है।


सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार का कहना है कि दो माह पहले युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया था। युवती की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में पीड़िता की शिकायत सही निकली तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed