फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T-20 League: Meerut became champion due to Madhav's captaincy innings, defeated Kanpur Superstars by five w

यूपी टी-20 लीग: माधव की कप्तानी पारी से मेरठ बना चैंपियन, फाइनल में कानपुर सुपरस्टार्स को पांच विकेट हराया

Sun, 15 Sep 2024 10:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Sep 2024 10:00 AM IST
सार

UP T20 League: यूपी टी-20 लीग में इस बार विजेता मेरठ रहा। इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में मेरठ ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया है। 
 

विज्ञापन
UP T-20 League: Meerut became champion due to Madhav's captaincy innings, defeated Kanpur Superstars by five w
ट्राफी के साथ विजेता मेरठ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कभी मेरठ का पलड़ा भारी तो कभी कानपुर का। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण का फाइनल उतार-चढ़ाव वाला रहा। मैन ऑफ द मैच रहे माधव कौशिक ने कप्तानी पारी (43 गेंदों पर नाबाद 63 रन) खेलते हुए मेरठ को पांच विकेट की जीत के साथ खिताब दिलाया।

विज्ञापन


माधव ने मोहसिन खान के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग से ऊपर से छक्का जमाकर टीम को जीत से नवाजा। कानपुर सुपरस्टार्स के 191 रन के लक्ष्य को मेरठ मावरिक्स ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त किया। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित लीग में दमदार प्रदर्शन करने वाली मेरठ ने महत्वपूर्ण खिताबों पर कब्जा जमाया। लीग में सबसे ज्यादा रन 499 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को आरेंज और 24 विकेट लेने वाले जीशान अंसारी को पर्पल कैप मिली।
विज्ञापन


चिकारा के बाद माधव बरसे
191 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे खाता खोले बगैर मोहसिन खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। 42 रन के योग पर टीम को दूसरा झटका ओवैस अहमद (13) के रूप में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे छोर पर स्वास्तिक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपना 25 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से अपना पचासा पूरा किया। वे 62 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर शौर्य सिंह द्वारा बाउंड्री लाइन पर खूबसूरती से लपके गए। यहां से मेरठ की पारी बिखर गई। हालांकि दूसरे छोर पर कप्तान कौशिक ने 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मुश्किल घड़ी में माधव ने दिव्यांश (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 43 और फिर रितिक वत्स (नाबाद 20) के साथ नाबाद 47 रन जोड़ते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। अपनी शानदार पारी के दौरान माधव कौशिक ने 43 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

शौर्य और समीर के पचासे, मेरठ को 191 रन का लक्ष्य

UP T-20 League: Meerut became champion due to Madhav's captaincy innings, defeated Kanpur Superstars by five w
मैच के बीच हुआ लेजर शो। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज शौर्य सिंह और शोएब सिद्दीकी ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाते हुए 6.4 ओवर में 77 रन जोड़ डाले। शौर्य 23 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर जीशान अंसारी की गेंद पर रितुराज शर्मा को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान समीर रिजवी ने शोएब सिद्दीकी के साथ स्कोर को 100 के पार पहुुंचाया। शोएब 35 रन बनाकर यश गर्ग की गेंद पर बोल्ड हुए। दूसरे छोर पर समीर रिजवी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर यश गर्ग का दूसरा शिकार बने। कानपुर सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 190 रन बनाए। मेरठ से यश गर्ग ने 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed