{"_id":"66c0c44cc2493b59110cfe5e","slug":"up-t-20-league-big-start-at-ekana-stadium-from-august-25-janhvi-ayushman-will-add-glamor-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग: 25 अगस्त से इकाना स्टेडियम में धमाकेदार शुरुआत, जान्हवी- आयुष्मान लगाएंगे ग्लैमर का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग: 25 अगस्त से इकाना स्टेडियम में धमाकेदार शुरुआत, जान्हवी- आयुष्मान लगाएंगे ग्लैमर का तड़का
Sat, 17 Aug 2024 09:13 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 17 Aug 2024 09:13 PM IST
सार
UP T20 schedule: यूपी टी-20 लीग की शुरुआत इकाना स्टेडियम 25 अगस्त से हो रही है। 14 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमें भिड़ रही हैं।
विज्ञापन
25 अगस्त से इकाना में होगी लीग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी टी-20 लीग के दूसरे संस्करण का बिगुल बज चुका है। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाली लीग का ड्रॉ शनिवार को जारी किया गया। इसके उद्घाटन मुकाबले में गत विजेता काशी रुद्रास का सामना मेरठ मावरिक्स से होगा, जबकि मेजबान लखनऊ फाल्कन्स अपने अभियान की शुरुआत कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ 26 अगस्त को करेगी।
विज्ञापन
जारी ड्रॉ के अनुसार लीग क फाॅर्मेट आईपीएल की तर्ज पर होगा, जहां नौ सितंबर को लीग चरण के समाप्ति होने तक लगातार मैच खेले जाएंगे। इस कड़ी में दस और 13 सितंबर को रेस्ट डे होगा, जबकि 11 सितंबर को पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर और 12 सितंबर को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को फाइनल मुकाबला निर्धारित किया गया है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि लीग के दौरान इकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह और कुछ एक दिनों को छोड़कर लगभग सभी दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच तीन बजे और दूसरा मैच साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। लीग का शुभारंभ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए के डायरेक्टर राजीव शुक्ला करेंगे।
विज्ञापन
बादशाह, जान्हवी और आयुष्मान लगाएंगे ग्लैमर का तड़का
लीग की उद्घाटन समारोह को रंगारंग बनाने की तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत जाने-माने रैपर बादशाह के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी प्रस्तुति देंगे। मिली जानकारी के अनुसार इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाला उद्घाटन समारोह एक घंटे तक चलेगा। इसके आधे घंटे के बाद पहला मैच खेला जाएगा। पहले दिन के लिए यूपीसीए की ओर से टिकट दरें तय की गई है, जो तीन सौ से लेकर तीन हजार तक होंगी। शनिवार देर रात बुक माई-शो पर टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कुछ यूं रहेगा मुकाबलों का शिड्यूल
25 अगस्त उद्घाटन समारोह (6.30 बजे से) काशी रुद्रांस बनाम मेरठ मावरिक्स (7.30 बजे से)
26 अगस्त गोरखपुर लायंस बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और लखनऊ फाल्कन्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7.30 बजे से)
27 अगस्त काशी रुद्रांस बनाम गोरखपुर लायंस (तीन बजे से) और कानपुर सुपरस्टार्स बनाम मेरठ मावरिक्स (7.30 बजे से)
28 अगस्त लखनऊ फाल्कन्स बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और काशी रुद्रांस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7.30 बजे से)
29 अगस्त गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाल्कन्स (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम मेरठ मावरिक्स (7.30 बजे से)
30 अगस्त लखनऊ फाल्कन्स बनाम काशी रुद्रांस (तीन बजे से) और कानपुर सुपरस्टार्स बनाम नोएडा किंग्स (7.30 बजे से)
31 अगस्त गोरखपुर लायंस बनाम मेरठ मावरिक्स (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम काशी रुद्रांस (7.30 बजे से)
एक सितंबर लखनऊ फाल्कन्स बनाम मेरठ मावरिक्स (तीन बजे से) और गोरखपुर लायंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7.30 बजे से)
दो सितंबर मेरठ मावरिक्स बनाम काशी रुद्रांस (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम गोरखपुर लायंस (7.30 बजे से)
तीन सितंबर कानपुर सुपरस्टार्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (तीन बजे से) और गोरखपुर लायंस बनाम काशी रुद्रांस (7.30 बजे से)
चार सितंबर मेरठ मावरिक्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7.30 बजे से)
पाच सितंबर कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रांस (तीन बजे से) और लखनऊ फाल्कन्स बनाम गोरखपुर किंग्स (7.30 बजे से)
छह सितंबर मेरठ मावरिक्स बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और काशी रुद्रांस बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7.30 बजे से)
सात सितंबर नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (तीन बजे से) और मेरठ मारवक्सि बनाम गोरखपुर लायंस (7.30 बजे से)
आठ सितंबर काशी रुद्रांस बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और मेरठ मावरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7.30 बजे से)
नौ सितंबर कानपुर सुपरस्टार्स बनाम गोरखपुर किंग्स (7.30 बजे से)
11 सितंबर पहला क्वालिफायर और दूसरा एलिमिनेटर (7.30 बजे से)
12 सितंबर दूसरा क्वालिफायर (7.30 बजे से)
14 सितंबर समापन समारोह (6.30 बजे से) और फाइनल (7.30 बजे से)