फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sub-Inspector bashes BJP booth president's head with a pistol; alleges he barged into the house, beat his

यूपी: दरोगा ने भाजपा बूथ अध्यक्ष का पिस्टल से सिर फोड़ा, बोले- घर में घुसकर भाई को लाठी और पत्नी को लात मारी

Thu, 10 Sep 2026 10:30 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 10:30 PM IST
सार

सरोजनीनगर के खसरवारा गांव में विवाद के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष ने दरोगा और पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट, पिस्टल से सिर पर हमला और धमकी देने का आरोप लगाया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। दरोगा सचिन यादव निलंबित हैं और एसीपी कृष्णानगर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Sub-Inspector bashes BJP booth president's head with a pistol; alleges he barged into the house, beat his
लखनऊ में दरोगा ने भाजपा नेता का सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंथरा के खसरवारा गांव में अंडे की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। इस मामले में दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों पर भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद कुमार के घर में घुसकर उनसे मारपीट करने और पिस्टल से सिर पर वार करने का आरोप लगा है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आरोपी दरोगा सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

अंडे की दुकान लगाए जाने को लेकर हुई बहस

अरविंद कुमार के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह गांव में ही साहिल की दुकान पर गया था। शनिदेव मंदिर और हनुमान मंदिर के पास अंडे की दुकान लगाए जाने को लेकर साहिल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि साहिल ने अपने पिता सारजन और भाई राहुल को बुला लिया। तीनों ने अरविंद से धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और अगले दिन थाने बुलाया। 

अरविंद का आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे दरोगा सचिन यादव कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचे और भाई नरेंद्र पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पत्नी नीतू बचाने पहुंचीं तो दरोगा ने उनके पेट में लात मार दी। 

इसके बाद पुलिसकर्मी नरेंद्र को पीटते हुए हाईवे की ओर ले गए। नरेंद्र वहां से भागकर ओम प्रकाश के घर में छिप गया। आरोप है कि दरोगा और दो पुलिसकर्मी ओम प्रकाश के घर में घुस आए और नरेंद्र से मारपीट की। भाई को बचाने पहुंचे अरविंद पर दरोगा ने पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन से दो किलोमीटर तक लगा जाम

नाराज ग्रामीणों ने बनी-मोहनलालगंज रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी भांजने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसीपी ने बताया कि अरविंद की तहरीर पर साहिल, उसके पिता सारजन और भाई राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरोगा सचिन यादव को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed