फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Strictness will increase on No Helmet, No Fuel campaign, after giving notice three times, fine can also be

यूपी: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान पर बढ़ेगी सख्ती, तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद लग सकता है जुर्माना भी

Mon, 24 Mar 2025 06:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Mar 2025 06:21 AM IST
सार

No Helmet No Fuel: प्रदेश में अब  नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान में सख्ती लाई जाएगी। यह स्पष्ट किया जाएगा कि जो व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने है उसे किसी भी दशा में तेल न दिया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Strictness will increase on No Helmet, No Fuel campaign, after giving notice three times, fine can also be
बिना हेलमेट पर पेट्रोल भरवाते वाहन चालक

विस्तार

प्रदेश में सड़क हादसों में बढ़ती मौतों को देखते हुए अब नो हेलमेल, नो फ्यूल अभियान पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। परिवहन विभाग और पुलिस मिलकर इस अभियान को गति देंगे। इसके लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भी पत्र भेजा गया है। साथ ही कॉलेजों एवं कार्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हर साल करीब 25 हजार लोगों की मौत होती है। मरने वालों में 31 फीसदी बाइक सवार हैं। मौत की वजह देखी जाए तो कुल मरने वालों में 49 फीसदी अधिक गति की वजह से जान गंवाते हैं, जबकि आठ फीसदी शराब के नशे में और 12 फीसदी गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से होने वाले हादसे में दम तोड़ते हैं। बाइक सवारों की मौत मामले को लेकर सड़क सुरक्षा समिति ने भी नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भी बाइक सवारों की मौत को रोकने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत अब परिवहन एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रणनीति के तहत नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बिना हेलमेट आने वाले बाइक सवारों को पेट्रोल न दिया जाए। सरकारी, अर्द्ध सरकारी और कॉर्पोरेट कार्यालयों, विश्वविद्यालयों, बैंक में भी नो हेलमेट नो एंट्री, नो अटेंडेंस की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। अब परिवहन एवं यातायात पुलिस की टीमें इस आदेश की निगरानी बढ़ाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट बाइक सवार को पेट्रोल देने वालों पंपों की फोटो खिंचवाई जाएगी और उसके बाद संबंधित संचालक को भेजी जाएंगी। यही प्रयोग कार्यालयों, विश्वविद्यालयों में भी की जाएगी। संबंधित फोटो के जरिये पंप संचालकों, कॉलेज संचालको और कार्यालय के मुखिया को बताया जाएगा कि उनके आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इसे लेकर तीन बार नोटिस के बाद भी आदेश का पालन नहीं किए जाने पर जुर्माना लगाने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि अभी जुर्माना लगाने के संबंध में केसवार राशि तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed