फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Strict action taken against doctors who were absent from the hospital, five dismissed; CMO and Deputy CMO

यूपी: अस्पताल से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन, पांच किए गए बर्खास्त; नपे सीएमओ-डिप्टी सीएमओ

Fri, 08 May 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 May 2026 08:06 PM IST
सार

Deputy CM takes action: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कई डॉक्टरों को बर्खास्त करने के साथ इनका वेतन रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Strict action taken against doctors who were absent from the hospital, five dismissed; CMO and Deputy CMO
डिप्टी सीएम का एक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पांच डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। अंबेडकर नगर के सीएमओ डा. संजय कुमार शैवाल और डिप्टी सीएमओ डा. संजय वर्मा सहित 16 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। कई चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों से स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर रिपोर्ट मंगाई। विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट और शिकायतों को देखते हुए उन्होंने सख्त कदम उठाए। चिकित्सकीय कार्यों से विरत रहने एवं अपने ड्यूटी से बिना सूचना अनधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले पांच चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। निजी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों के पंजीयन और नवीनीकरण में अनियमितता, लापरवाही बरतने पर अंबेडकर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार शैवाल एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। दोनों के खिलाफ मिली अन्य शिकायतों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


हरदोई के संडीला सीएचसी के अधीक्षक डा. मनोज कुमार सिंह जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी का काम देखते है। इस पर जिले में अनाधिकृत रूप से चलने वाले निजी अस्पातलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। ऐसे में डा. मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है। साथ ही हरदोई के सीएमओ डा. भावनाथ पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रयागराज के मेजा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर पर कोरांव में कार्यरत रहते वक्त लापरवाही बरती थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर के लंभुआ सीएचसी में कार्यरत रहते वक्त डा. अनिल कुमार सिंह पर महिला के इलाज में लापरवाही के आरोप लगे थे। डा. अनिल कुमार सिंह और डा. धर्मराज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी तरह मथुरा के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डा. देवेंद्र कुमार एवं सर्जन डॉ. विकास मिश्रा द्वारा गलत मेडिको लीगल करने के मामले में भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अस्थिरोग विभाग के डा. रितुज अग्रवाल के खिलाफ महिला चिकित्साधिकारी से अभद्रता के मामले विभागीय कार्रवाई करने, स्टेट हेल्थ एजेंसी साचीज में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत डा. आदित्य पांडेय द्वारा अपने सहकर्मी से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही डा. पांडेय की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल तैनाती स्थल सीएमओ रायबरेली के अधीन भेजने का आदेश दिया है।

इन्हें किया गया बर्खास्त

  1. डॉ. अलकनंदा जिला चिकित्सालय, गोरखपुर।
  2. डॉ. रामजी भरद्वाज, अधीन सीएमओ कार्यालय कुशीनगर।
  3. डॉ. सौरभ सिंह, अधीन सीएमओ कर्यालय बलरामपुर।
  4. डॉ. विकलेश कुमार शर्मा, सीएचसी जगदीशपुर, अमेठी।
  5. डॉ. मोनिका वर्मा, सीएचसी दिबियापुर, औरैया।

इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

  1. डॉ. अन्नू चंद्रा अधीन सीएमओ कार्यालय बलरामपुर।
  2. डॉ. शिवेश जायसवाल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी।
  3. डॉ. राजेश कुमार वर्मा, जिला चिकित्सालय, बदायूं।
  4. डॉ. अरुण कुमार, जिला चिकित्सालय, बदायूं।
  5. डॉ गणेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी गोला, लखीमपुर खीरी।
  6. डॉ. अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं।
  7. डॉ. जानकीश चंद्र शंखधर, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल।

इनकी वेतन वृद्धि रोकी और परनिंदा दंड

UP: Strict action taken against doctors who were absent from the hospital, five dismissed; CMO and Deputy CMO
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

जिला महिला चिकित्सालय हमीरपुर में कार्यरत डॉ. लालमणि पर आजमगढ़ में तैनाती के दौरान प्रसूताओं से वसूली एवं अभद्रता के आरोप लगे थे। इनकी तीन वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परनिंदा दंड दिया है। बलरामपुर के सीएमओ के अधीन कार्यरत डा. संतोष सिंह की चार वेतन वृद्धि रोकी, सीएमओ झांसी के अधीन कार्यरत डॉ निशा बुन्देला की दो वेतनवृद्धि रोकते हुए परनिंदा दंड, झांसी के मोठ स्थित ट्रामा सेंटर में कार्यरत डॉ पवन साहू के प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त पाए जाने पर दो वेतन वृद्धि रोकी और परनिंदा दंड का आदेश दिया है। इसी तरह बहराइच की डॉ. प्रतिभा यादव और मथुरा के डॉ. राकेश सिंह को परनिंदा दंड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed