{"_id":"5892e7c64f1c1bc24ee81c16","slug":"up-stf-revealed-big-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"STF ने खोला 37 अरब का फ्रॉड, आप भी तो नहीं आ गए इस कंपनी के झांसे में?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
STF ने खोला 37 अरब का फ्रॉड, आप भी तो नहीं आ गए इस कंपनी के झांसे में?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Feb 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे लाखों कमाएं जैसे विज्ञापनों पर कभी न कभी आपकी नजर भी पड़ी होगी। ऐसी ही घर बैठे अमीर बनाने वाली एक कंपनी की जालसाजी का खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया है।
विज्ञापन
अब्लेज इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से सेक्टर नोएडा में चल रही एक कंपनी 7 लाख लोगों से एक फर्जी स्कीम के तहत 3700 करोड़ से ज्यादा रुपए का इन्वेस्टमेंट करा चुकी है।
विज्ञापन
इस स्कीम के तहत बताया गया कि सोशलट्रेड.बिज नाम के पोर्टल से जुड़ने के लिए 5750 रुपए से लेकर 57,500 रुपए कंपनी के अकाउंट में जमा करने हैं।
विज्ञापन
मेंबर बनने के बाद हर सदस्य के क्लिक करने पर घर बैठे पांच रुपए मिलेंगे। इसके बाद हर मेंबर को अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना है जिसके बाद मेंबर को उसका भी कमीशन मिलेगा।
इन्फोर्समेंट एजेंसी के हत्थे न चढ़ जाए इसलिए ये फ्रॉड कंपनी लगातार नाम बदलती रही। अब तक ये सोशलट्रेड.बिज (socialtrade.biz) , फ्रीहब.कॉम (freehub.com), इनमार्ट.कॉम (intmaart.com), फ्रेनजअप.कॉम (frenzzup.com) और 3डब्लू.कॉम 3W.com के नाम से फ्रॉड कर चुकी है।
कंपनी के खिलाफ मेंबर्स ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसटीएफ अब तक 500 करोड़ रुपए की धनराशि सीज कर चुकी है।