फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State on alert over swine flu, yet hospitals lack even testing facilities; read the ground report.

यूपी: स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट, पर अस्पतालों में जांच के इंतजाम तक नहीं; पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

Tue, 25 Aug 2026 08:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 25 Aug 2026 08:35 PM IST
सार

शहर के प्रमुख अस्पतालों में स्वाइन फ्लू मरीजों के नमूना संकलन तक के इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं, खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट में अस्पताल के हाल की पोल खुल गई।

विज्ञापन
UP: State on alert over swine flu, yet hospitals lack even testing facilities; read the ground report.
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा

विस्तार

डिप्टी सीएम ने स्वाइन फ्लू को लेकर सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है। जांच व दवाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी अभी तक अस्पतालों में सैंपल कलेक्शन व वार्ड तक नहीं बना है। अफसर आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज को सामान्य वायरल मानकर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा तक नहीं है। इसे लेकर बुधवार को कई अस्पतालों की जांच की गई तो किसी भी केंद्र पर नमूना संग्रह नहीं किया जाता मिला। कई केंद्रों पर दवा तक नहीं मिली।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे
स्थान-सिविल अस्पताल

अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं मिले। अस्पताल में सैंपल कलेक्शन के लिए काउंटर तक नहीं बना है। पैथोलॉजी विभाग के कमरा नंबर 5 में पहुंचकर लैबकर्मी से जांच कराने का अनुरोध किया। लैबकर्मी ने पैथोलॉजिस्ट कमरा नंबर 4 में भेज दिया। वहां पहुंचने पर महिला डॉक्टर ने जांच के लिए पूछा तो उसने किट न होने की बात कहकर केजीएमयू जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


दोपहर 1 बजे
स्थान-बलरामपुर अस्पताल

अस्पताल के ओपीडी परिसर में किसी भी काउंटर पर नमूना संग्रह के लिए काउंटर नहीं बना मिला। जांच के लिए काउंटर पहुंचे तो माइक्रोबॉयोलॉजी लैब भेजा गया। वहां भी किट उपलब्ध न होने की बात कही। कर्मचारियों ने बताया अभी तक नमूना संग्रह के लिए कोई भी गाइड लाइन भी अस्पताल स्तर से नहीं मिली है। ऐसे में जांच के लिए बड़े संस्थान जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे
स्थान - अलीगंज सीएचसी

अलीगंज सीएचसी में भी नमूना संग्रह के लिए काउंटर तक नहीं बना मिला। रक्त नमूना संग्रह काउंटर पर जाकर स्वाइन फ्लू जांच के लिए पूछा गया तो कर्मचारी ने जांच न होने की बात कही। इसके बाद दवा स्टोर पर जाकर टैमीफ्लू दवा मांगी गई। काउंटर पर मौजूद फार्मासिस्ट ने टैमीफ्लू दवा की आपूर्ति न होने की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed