फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State government's big decision, only those children who complete six years on July 31 will get admission

यूपी: प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 31 जुलाई को छह साल पूरा करने वाले बच्चे को ही कक्षा एक में मिलेगा प्रवेश

Sat, 29 Mar 2025 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 07:59 AM IST
सार

UP Primary Schools: शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यूपी सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए स्थाई व्यवस्था बनाई है। अब छह साल के बच्चे को ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: State government's big decision, only those children who complete six years on July 31 will get admission
कक्षा एक में प्रवेश के बदले नियम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक छह साल पूरा करने वाले बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र 2025-26 को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। खास यह कि यह व्यवस्था स्थायी रूप से की गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पिछले साल एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों के ही कक्षा एक में नामांकन किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। किंतु इसकी वजह से पहली कक्षा में नामांकन में काफी कमी आई थी। इसे देखते हुए शिक्षकों की मांग पर विभाग ने शिक्षा मंत्रालय से वार्ता कर जून में इसमें राहत दी थी।
विज्ञापन


संशोधित आदेश जारी कर कहा था कि सत्र 2024-25 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है, जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही है। वहीं एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र को लेकर इस मामले में शिक्षकों में काफी ऊहापोह था। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शुक्रवार को सभी बीएसए को इसे लेकर निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई तक छह साल पूरी हो रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था स्थायी रूप से प्रभावी होगी। वहीं शिक्षकों को बच्चों का नामांकन कराने में काफी राहत मिलेगी। शिक्षक संगठनों ने कहा कि इसका असर नए सत्र में नए नामांकन पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed