फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Spy Shahzad was plotting to carry out a terrorist attack, many youths from Rampur were sent to Pakistan

यूपी: आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश बुन रहा था जासूस शहजाद, रामपुर के कई युवकों को भेजा पाकिस्तान

Tue, 20 May 2025 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 May 2025 08:31 PM IST
सार

ISI spy Shahzad: जांच में सामने आया है कि दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात दानिश आईएसआई एजेंट्स के इशारे पर शहजाद और उसके साथियों को वीजा दिलाने में मदद करता था।

विज्ञापन
UP: Spy Shahzad was plotting to carry out a terrorist attack, many youths from Rampur were sent to Pakistan
आईएसआई जासूस शहजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएसआई जासूस शहजाद किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का ताना-बाना बुन रहा था। खुफिया एजेंसियों ने इसकी भनक लगने के बाद उसकी निगरानी शुरू कर दी थी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसने रामपुर के कई युवकों को पाकिस्तान भेजा था। उनके लिए वीजा का इंतजाम भी किया था। अब एटीएस उन युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात दानिश आईएसआई एजेंट्स के इशारे पर शहजाद और उसके साथियों को वीजा दिलाने में मदद करता था। बता दें कि दानिश ने ही हरियाणा निवासी ज्योति मेहरोत्रा को पाकिस्तान भेजने का इंतजाम किया था, जिसे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, तस्करी के दौरान शहजाद का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट्स से संपर्क हुआ था, जिसके बाद उनके बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 एजेंट्स ने उससे कई गोपनीय सूचनाएं जुटाकर भेजने को कहा ताकि कोई आतंकी घटना अंजाम दी जा सके। धीरे-धीरे उसने रामपुर के कुछ युवाओं को कॉस्मेटिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, महिलाओं के कपड़े की तस्करी के काम में अपने साथ जोड़ा और उनका वीजा आईएसआई एजेंट्स की मदद से हासिल कर लिया। 

एटीएस को शक है कि पाकिस्तानी एजेंट्स से मिलने वाली रकम को भारत में जासूसी करने वाले लोगों को मुहैया कराने के साथ अलगाववादी और विंध्वसकारी गतिविधियों में इस्तेमाल करने के लिए जुटा रहा था। उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में एजेंट्स से मिलने वाली रकम का ब्योरा हासिल करने की कवायद की जा रही है। उसे रिमांड पर लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बाकी एजेंट्स के बारे में पूछताछ करने की तैयारी है।
 

आईएसआई जासूस: एटीएस के रडार पर 21 संदिग्ध, इनमें चार महिलाएं भी शामिल, शहजाद की गिरफ्तार के बाद खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed