फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ISI spies: 21 suspects on ATS radar, including four women, revealed after Shahzad scandal

आईएसआई जासूस: एटीएस के रडार पर 21 संदिग्ध, इनमें चार महिलाएं भी शामिल, शहजाद की गिरफ्तार के बाद खुलासा

Tue, 20 May 2025 04:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 04:17 PM IST
सार

एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे रामपुर के शहजाद को गिरफ्तार किया है। वह व्यापार के सिलसिले में पाकिस्तान जाकर आईएसआई के संपर्क में आया था। जांच में सामने आया कि वह युवाओं को धर्म के नाम पर जोड़कर आईएसआई एजेंटों से मिलवाता था और भारतीय सिम उन्हें मुहैया कराता था।

विज्ञापन
ISI spies: 21 suspects on ATS radar, including four women, revealed after Shahzad scandal
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शहजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

एटीएस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस शहजाद की गिरफ्तारी के बाद उसके करीब 21 अन्य लोग भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी शहजाद अपने कारोबार के सिलसिले में पाकिस्तान जाता था।

विज्ञापन


वहीं वह आईएसआई अधिकारियों के संपर्क में आया और जासूस बन गया। उसकी गतिविधियों की एटीएस दो माह से निगरानी कर रही थी। एटीएस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर ले लिया था। जांच अधिकारियों ने आईएसआई एजेंटों से बातचीत का रिकाॅर्ड इकट्ठा करने के बाद उसको गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोप है कि शहजाद आईएसआई एजेंटों से संपर्क होने के बाद उनके प्रभाव में आ गया था। धर्म का हवाला देकर वह युवाओं को अपने संगठन से जोड़ रहा था। कई युवाओं को वह आईएसआई एजेंटों से मिलवा चुका था। सूत्रों के अनुसार उसने भारतीय सिम आईएसआई के एजेंटों को उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका इस्तेमाल पाक एजेंसी जासूसी के लिए करती थी। गिरफ्तार एजेंट रामपुर और मुरादाबाद के करीब 21 लोगों से लगातार संपर्क में था। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। एटीएस की टीम सभी लोगों की गहराई से छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी किसी अन्य व्यक्ति को जांच एजेंसी ने हिरासत में नहीं लिया है।

UP: जासूसी, धर्मांतरण और आतंकी फंडिंग.... पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद एक बार फिर टांडा सुर्खियों में

जासूस शहजाद को अदालत ने भेजा जेल
 मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आईएसआई के जासूस शहजाद को अदालत ने 31 मई तक की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एटीएस उसे जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके पास से बरामद मोबाइल को एटीएस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। बता दें कि एटीएस ने रविवार को रामपुर निवासी शहजाद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

वह तस्करी की आड़ में कई बार पाकिस्तान आता-जाता रहा है। वहां कई आईएसआई के एजेंट्स से संपर्क होने पर वह जासूसी करने के साथ बाकी एजेंट्स को रकम भेजने का भी काम करने लगा। खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुई थीं, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

शहजाद के परिवार से पुलिस व खुफिया एजेंसी ने की पूछताछ
आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी एटीएस ने टांडा निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। मसालों के व्यापार की आड़ में वह सीमा पार तस्करी और जासूसी गतिविधियों में शामिल था। अब इस गिरफ्तारी के बाद टांडा पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके परिवार से लगातार पूछताछ कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहजाद कई बार पाकिस्तान गया था और वहां आईएसआई एजेंटों से संपर्क में आया। वह भारतीय सैन्य व सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। एटीएस की कार्रवाई के बाद शहजाद के कॉल डिटेल्स, पासपोर्ट व वीजा संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed