फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Junction Station completes seven years, cake cut

Lucknow News: लखनऊ जंक्शन स्टेशन के साै वर्ष पूरे, काटा केक

Sun, 06 Sep 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Junction Station completes seven years, cake cut
लखनऊ जंक्शन स्टेशन के साै वर्ष पूरे, काटा केक
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बीते शुक्रवार को स्टेशन महोत्सव समारोह मनाया गया। आयोजन लखनऊ जंक्शन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुआ। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव भी मनाया गया। जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीआरएम गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में समारोह हुआ। डीआरएम के साथ एडीआरएम (परिचालन) नीतू ने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ की पूजा-अर्चना की। स्टेशन परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्काउट एवं गाइड के बच्चों व लखनऊ मंडल के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। डीआरएम ने कहा कि लखनऊ जंक्शन स्टेशन लखनऊ शहर की शान, इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है। स्टेशन महोत्सव का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छता और अपनी विरासत से जोड़ना है। लखनऊ मंडल भारतीय रेल का एकमात्र ऐसा मंडल है, जिसके पास गोमतीनगर स्टेशन और पुरानी हेरिटेज एमजी लाइन (मैलानी-नानपारा) है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed