फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Special vaccination drive for livestock along the Haryana, Rajasthan, and Nepal borders; directives issue

UP: हरियाणा, राजस्थान व नेपाल सीमा पर पशुओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान, निर्देश जारी किए

Mon, 10 Aug 2026 10:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 10 Aug 2026 10:24 PM IST
सार

मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों (सीवीओ) के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए 15 से 20 अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। इन्हें सीमा से लगे 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में हर पशु का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Special vaccination drive for livestock along the Haryana, Rajasthan, and Nepal borders; directives issue
- फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा, राजस्थान और नेपाल की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में पशु रोगों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पशुपालन विभाग ने दूसरे राज्यों से बीमारी के प्रदेश में प्रवेश को रोकने के लिए सीमा से लगे गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के प्रत्येक पशु का अनिवार्य टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक पशुओं में किसी गंभीर बीमारी के फैलने की सूचना नहीं है। वहीं, दूसरे राज्यों में लंपी स्किन डिजीज और खुरपका-मुंहपका के मामले सामने आए हैं। बारिश के मौसम में पशु रोगों के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्लॉट के नाम पर कारोबारी से ठगे 3.17 करोड़ रुपये, अफसरों को देने के नाम पर 2.86 लाख के मोबाइल भी ऐंठे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बुंदेलखंड के इन जिलों में हुई बारिश, अब दो दिन ठिठका रहेगा मानसून; 13 अगस्त से झमाझम बरसात का अलर्ट


सीमा से सटे गांवों में पशुओं की आवाजाही और मक्खियों के माध्यम से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। संबंधित जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों (सीवीओ) के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए 15 से 20 अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। इन्हें सीमा से लगे 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में हर पशु का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन गांवों में हर 15 दिन में टीकाकरण का सत्यापन भी कराया जाएगा।

प्रमुख सीमावर्ती जिले
सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा और ललितपुर आदि।

पशु रोग नियंत्रण निदेशक डॉ. संगीता तिवारी का कहना है कि खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। दूसरे राज्यों की सीमा से सटे जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी बीमारी हमारे राज्य में न आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed