फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP President said, the difference between BJP and SP is clear, BJP misused government funds and resources

यूपी : सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने सरकारी कोष और संसाधन का दुरुपयोग किया, आठ जनवरी को अयोध्या में रहेंगे अखिलेश

Tue, 04 Jan 2022 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Jan 2022 08:38 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता जानती है। भाजपा को समाजवादी सरकार के काम को अपना बताने के लिए झूठ की डुगडुगी पीटनी पड़ती है। भाजपा राज में महिलाओं के चीरहरण के साथ बेटियों के साथ दुष्कर्म की कई विचलित करने वाली घटनाएं घटी।

विज्ञापन
UP: SP President said, the difference between BJP and SP is clear, BJP misused government funds and resources
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। समाजवादी सरकार में सरकारी कोष का इस्तेमाल नहीं किया गया जबकि भाजपा सरकार में संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। 2017 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार अपनी पार्टी के पक्ष से प्रचार के लिए प्रयोग करती आ रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी में यही अंतर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता जानती है। भाजपा को समाजवादी सरकार के काम को अपना बताने के लिए झूठ की डुगडुगी पीटनी पड़ती है। भाजपा राज में महिलाओं के चीरहरण के साथ बेटियों के साथ दुष्कर्म की कई विचलित करने वाली घटनाएं घटी। किसानों को भाजपा मंत्री के बेटे ने जीप चढ़ाकर कुचल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्हें लैपटाप वाईफाई सुविधा देने, नौकरियां देने के वायदे किए। लेकिन एक भी वादा पूरा नही किया।
विज्ञापन


नौकरी मांगने पर भाजपा सरकार में लाठियों से पीटा गया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में लाकडाउन लगने पर गरीबों के भूखे मरने नौबत आ गई। पलायन में कितने ही श्रमिक मारे गए। गर्भवती महिलाओं के रास्ते में प्रसव हो गए। सरकार ने उन्हें अनाथ छोड़ दिया था। तब समाजवादी कार्यकर्ता ही उनकी मदद में आगे आए। जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत थी, उनको मदद दी। भाजपा संवेदनशून्य रही जबकि समाजवादी गरीबों, पीड़ितों के साथ खड़े रहे। यही अंतर है भाजपा और समाजवादी वादी सरकार में।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जनवरी को अयोध्या में रहेंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आठ को अयोध्या आएंगे। पूर्व मंत्री तेज नरायन पांडेय ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल गुलाबबाड़ी का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि आठ जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। नौ जनवरी को जिले के विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करके कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। बताया कि लखनऊ पार्टी कार्यालय से कार्यक्रम जारी करते हुए प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed