{"_id":"6598343544074ab0c80dad4a","slug":"up-sp-calls-vinod-upadhyay-s-encounter-fake-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा ने विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर को बताया फर्जी, योगी सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा ने विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर को बताया फर्जी, योगी सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
Sat, 06 Jan 2024 08:03 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:03 AM IST
सार
सपा ने एक्स के जरिये कहा कि योगी सरकार में फर्जी एनकाउंटर जारी हैं। अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह सरकार एनकाउंटर और कार्रवाई के नाम पर भेदभाव करती है।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सपा ने सुल्तानपुर में एसटीएफ द्वारा विनोद उपाध्याय के किए गए एनकाउंटर को फर्जी बताया है। सपा ने एक्स के जरिये कहा कि योगी सरकार में फर्जी एनकाउंटर जारी हैं। अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह सरकार एनकाउंटर और कार्रवाई के नाम पर भेदभाव करती है। संविधान की हत्या की जा रही है। सरकार को बताना चाहिए कि पुलिस द्वारा फेक एनकाउंटर का सिलसिला कब थमेगा।
विज्ञापन
कारोबार को चौपट कर रही भाजपा सरकार-अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक दुर्भावना से ग्रस्त होकर जिस तरह व्यापार और कारोबार को चौपट करने में लगी है, वो सबको दिख रहा है। दरअसल भाजपा बड़े-बड़े पूंजीपतियों के लिए उत्तर प्रदेश के छोटे कारोबारियों के व्यापार पर छापेमारी करके उन्हें बंद करवाना चाहती है। पहले से ही मंदी की मार झेल रहे यूपी के हताश व्यापारी किसी तरह कारोबार करके अपना पेट पाल रहे हैं और रोजगार देकर कुछ और लोगों की भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि कारोबारियों पर राजनीतिक विद्वेष की वजह से की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से वो और हतोत्साहित होते हैं। भाजपा सरकार खुद तो रोजगार बढ़ाने में पूरी तरह विफल रही है और जो लोग किसी प्रकार अपना काम कर रहे हैं और दूसरों को भी काम दे पा रहे हैं, भाजपा उन पर भी हमले कर रही है।
विज्ञापन