{"_id":"68e5dfb4776c9327eb015325","slug":"up-solver-gang-operating-in-ibps-clerk-recruitment-exam-busted-10-including-kingpin-arrested-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IBPS Clerk Bharti: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IBPS Clerk Bharti: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 10 गिरफ्तार
Wed, 08 Oct 2025 09:25 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:25 AM IST
सार
पुलिस ने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर है।
विज्ञापन
बिजनौर थाने में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) क्लर्क परीक्षा-2025 में सक्रिय सॉल्वर गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड, नौ आधार कार्ड, सात पैन कार्ड, लैपटॉप, टैबलेट, फोटो, आईडी कार्ड और एक लाख 53 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पांच अक्तूबर को बिजनौर स्थित बीआर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के संचालक शैलेंद्र बाजपेयी की सूचना पर पुलिस ने बिहार निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। वह फर्जी अभ्यर्थी बनकर गौरव आदित्य की जगह परीक्षा देने आया था। पुलिस ने गौरव को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की तो गिरोह के आठ अन्य लोगों के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को किसान पथ अंडरपास से अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक को जेल भेजा जा चुका है। उसने बीते कई वर्ष में 5 अलग-अलग फोटो लगाकर परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश से मानसून हुआ विदा, सुबह और शाम हवा में घुली ठंड; मौसम विभाग ने जारी किए ये पूर्वानुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में कफ सिरप को लेकर बदले नियम, अब केमिकल की भी होगी जांच; पांच साल से ऊपर ही दी जा सकेगी दवा
बैंक में सहायक मैनेजर है गिरोह का सरगना
गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना बिहार निवासी आनंद कुमार है। वह यूपी ग्रामीण बैंक, संभल में असिस्टेंट मैनेजर है। इसके अलावा पटना निवासी गौरव आदित्य, उत्तराखंड निवासी हर्ष जोशी, गया निवासी भागीरथ शर्मा (क्लर्क यूपी ग्रामीण बैंक, पीपल मुरादाबाद), लखीसराय निवासी सुधांशु कुमार (यूको बैंक में स्केल-1 अफसर), जहानाबाद निवासी धनंजय कुमार, राजीव नयन पांडेय, गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार (ईपीएफओ क्लर्क), नालंदा निवासी आशीष और गया निवासी अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।