फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon departs from the state, morning and evening air becomes chilly; Meteorological Department issues

यूपी: प्रदेश से मानसून हुआ विदा, सुबह और शाम हवा में घुली ठंड; मौसम विभाग ने जारी किए ये पूर्वानुमान

Wed, 08 Oct 2025 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Oct 2025 07:23 AM IST
सार

Weather in UP: प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। पूरे प्रदेश में बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी।
 

विज्ञापन
UP: Monsoon departs from the state, morning and evening air becomes chilly; Meteorological Department issues
यूपी से मानसून विदा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम बदल गया है। राजधानी में सुबह और शाम की हवा में ठंडक घुलने लगी है। बीते कुछ दिनों से पारे में उतार-चढ़ाव के बाद अब अंदाजा होने लगा है कि जल्द ही राजधानी शरद ऋतु दस्तक देने वाली है। मंगलवार की शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई। रात में ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध भी देखी जा रही है। 

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अब राजधानी में बादलों की सक्रियता घटेगी और माैसम के आमतौर पर शुष्क रहने के संकेत हैं। बादलों की सक्रियता कम होने के बावजूद दिन छोटा होने से शाम से सुबह तक तापमान में गिरावट होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राजधानी लखनऊ में मानसून अपने आखिरी दाैर में है। दो तीन दिनों में राजधानी से मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में ही बारिश देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री लुढ़क कर 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

विज्ञापन

पूरे प्रदेश से मानसून विदाई के संकेत 

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का दाैर अब थमने वाला है। माैसम विभाग के मुताबिक अब बुधवार से पश्चिमी यूपी में माैसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। हालांकि पूर्वांचल के इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यूपी में अब मानसून विदाई की ओर है। 

इस बूंदाबांदी के दाैर के बाद प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी और एनसीआर के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभल में सर्वाधिक 120 मिमी और मुजफ्फरनगर में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून वापसी की रेखा झांसी, शाहजहांपुर से होते हुए पूर्वी देशांतर तक जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश भर से मानसून वापसी की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed