फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sikh and Sindhi community erupted in anger against illegal conversion, asked CM Yogi to hang such people

यूपी: अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा सिख और सिंधी समाज का गुस्सा, सीएम योगी से कहा ऐसे लोगों को मिले फांसी

Mon, 07 Jul 2025 08:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Jul 2025 08:18 PM IST
सार

Illegal conversion in up: यूपी में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर कराए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ सिख व सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

विज्ञापन
UP: Sikh and Sindhi community erupted in anger against illegal conversion, asked CM Yogi to hang such people
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर कराए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ सिख व सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस तरह का कुत्सित प्रयास करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने धर्मांतरण की साजिश रचने वाले अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि लड़कियों को पैसे देकर बहला-फुसला कर कराया जा रहा धर्मांतरण सिख समुदाय के खिलाफ बड़ी साजिश है। उन्होंने सीएम योगी से विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसा घिनौना कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। उप्र अल्पसंख्यक आयोग के सिख प्रतिनिधि व गुरुगोविंद सिंह सेवा समिति के सचिव परबिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की घटनाएं दुखद हैं। धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार छांगुर बाबा को फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं गुरुद्वारा पटेलनगर के हेड ग्रंथी ज्ञानी भगत सिंह ने कहा कि सिख धर्म के अनुयायियों को लालच, भय व छल से धर्मांतरण के लिए मजबूर करना निंदनीय है। हालिया मामलों में सिख समुदाय के सदस्यों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए निशाना बनाया गया। यह केवल धार्मिक आजादी पर हमला नहीं, बल्कि सिख अस्मिता का अपमान है। धर्मांतरण कोई व्यक्तिगत मामला नहीं, ये राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। इसमें विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथी संगठन संलिप्त हैं। सिंधी नेता नानक चंद लखमानी ने कहा कि सिंधी समाज की बहन-बेटियों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। किशन चंद्र तनवानी ने कहा कि यह सिंधी संस्कृति और पहचान को मिटाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed