फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP SI Recruitment Exam: Two-day recruitment exam begins today; candidates advised to wear slippers; will get f

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा: दो दिन की भर्ती परीक्षा आज से, अभ्यर्थियों को चप्पल पहनकर आने की सलाह

Sat, 14 Mar 2026 07:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Mar 2026 07:20 AM IST
सार

UP SI Recruitment Exam: यूपी एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों आयोजित हो रही है। 

विज्ञापन
UP SI Recruitment Exam: Two-day recruitment exam begins today; candidates advised to wear slippers; will get f
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के 1090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देश पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलों में प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद उन्हें डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। शनिवार को परीक्षा शुरू होने से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सॉल्वर गैंग और पेपर लीक गिरोहों पर एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके गृह जनपद के मंडल वाले जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4543 पदों पर होगी भर्ती
बोर्ड की ओर से 4543 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। भर्ती के लिए कुल 1575760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें 1166386 पुरुष और 409374 महिलाएं शामिल हैं। परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

Trending Videos

पुलिस भर्ती के लिए आज व कल चलेगी स्पेशल ट्रेन

 राजधानी सहित प्रदेश भर में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ-वाराणसी परीक्षा विशेष 14 व 15 को लखनऊ से शाम 6:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ-प्रयागराज संगम परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयाग पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed