Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Shivpal on the Chandrashekhar-Owaisi alliance: These people do not want to remove the BJP

यूपी: चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन पर सपा का पहला बयान, शिवपाल बोले- इनका मकसद भाजपा को हटाना नहीं

Thu, 12 Nov 2026 01:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने यूपी में बने नए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने मोर्चा की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि इनका मकसद भाजपा को सत्ता से हटाना नहीं है।

विज्ञापन
UP: Shivpal on the Chandrashekhar-Owaisi alliance: These people do not want to remove the BJP
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी में सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर भाजपा को सत्ता से नहीं हटाना चाहते हैं। ये लोग भाजपा के समर्थन में हैं इसलिए इस गठबंधन का एलान किया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर चंद्रशेखर और ओवैसी ने गठबंधन का एलान करते हुए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का एलान किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यक़ीन से कहता हूं भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए ये मजबूत विकल्प होगा। इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोज़गारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। प्रदेश में सामाजिक बदलाव लाना मकसद है। हम लोग भविष्य के लिए राजनीति करेंगे। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वो 90 फीसदी वोट अल्पसंख्यक का हासिल कर रहे हैं फिर भी भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। वो नहीं हरा पाएंगे। आज जो गठबंधन बना है। वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। 
विज्ञापन




26 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर में बड़ी रैली का एलान
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी का तीसरा मोर्चा नहीं, पहला मोर्चा है। ये बहुत मजबूत मोर्चा है। जैसे जैसे इसमें कमजोर, पीड़ित लोग जुड़ते जाएंगे वैसे वैसे ये मोर्चा मजबूत हो जाएगा। उन्होंने 26 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली करने की घोषणा की साथ ही कहा कि गठबंधन प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। 


"सबको अपना अधिकार है, सब अपने तरह से राजनीति करते हैं"
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन पर कहा, "सबको अपना अधिकार है, सब अपने तरीके से राजनीति करते हैं। वो अपने तरीके से राजनीति कर रहे हैं, उन्होंने अपना गठबंधन बनाया है...हम अपने तरीके से काम करेंगे...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed