{"_id":"980840154d6b3d44f561579e64b1a5d4","slug":"up-shivers-with-cold-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कातिल बनी 'सर्दी', अभी और गिरेगा पारा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कातिल बनी 'सर्दी', अभी और गिरेगा पारा!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे दिसंबर बीतता जा रहा है, सूबा बर्फीला होता जा रहा है। आने वाले दिनों में कुछेक स्थानों पर पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं सूबे में ठंड 20 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम पारा 6 डिग्री रहा वहीं 3.3 डिग्री के साथ आगरा सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा।
विज्ञापन
पहाड़ों से टकराकर आती हवाओं के अलावा कोहरे की मोटी चादर से दिन में धूप देरी से मिली, जिससे दिन का अधिकतम पारा लुढ़का। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी ठंड के तेवर और तीखे होंगे। सुबह के समय कोहरा घना होगा, गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
शीतलहर के चलते पड़ रही ठंड की वजह से बंद किए गए स्कूल 29 दिसंबर से खुल जाएंगे। हालांकि अभी हाईस्कूल व इंटर कॉलेज ही खुलेंगे।
प्रदेश सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि विद्यालय सुबह 10 से दो बजे तक ही खुलेंगे। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को यह निर्देश दिया। सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को शासन के निर्देश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में सबसे ज्यादा मौतें
पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। पूर्वांचल में शीतलहर और गलन की चपेट में आकर एक बालक समेत सोलह लोगों की मौत हो गई।
वहीं कानपुर में तीन और मेरठ में एक की मौत हो गई है। पूर्वांचल में मिर्जापुर में सर्वाधिक पांच लोगों की जान गई है। गाजीपुर में तीन, आजमगढ़, भदोही, चंदौली और बलिया में दो-दो जान चली गई।
गलन और बर्फीली हवाओं के चलते सुबह-शाम लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं कानपुर में ठंड की चपेट में आए तीनों लोग गरीब थे व खुले आसमान के नीचे अपना जीवन गुजार रहे थे।
मृतकों की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद लावारिस में उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया।