फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: Dense Fog In Many Districts, Cold Wave Lucknow Kanpur Ayodhya Mausam News

UP Weather Today : कई जिलों में छाया घना कोहरा, हादसों में गई 9 की जान, 30 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Sun, 31 Dec 2023 08:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 08:44 AM IST
सार

Uttar Pradesh Weather Update Today :आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि कोहरे की चादर व धूप न निकलने की वजह से शनिवार को दिन का तापमान शुक्रवार जैसा ही रहेगा।

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: Dense Fog In Many Districts, Cold Wave Lucknow Kanpur Ayodhya Mausam News
हाईवे पर छाया रहा कोहरा

विस्तार

 प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी धूप नहीं खिली। ठंड व गलन से भी जनजीवन बेहाल हुआ। शनिवार की सुबह की शुरुआत भी ठंड और गलन से हुई।  लखनऊ, कानपुर समेत कई इलाकों में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक गिर गई। इससे कई स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं। कोहरे की मार यातायात पर इस कदर पड़ी है कि लखनऊ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 7 उड़ाने निरस्त हुई हैं। यहां से गुजरने वाली लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें देरी से चलीं। सड़क मार्ग पर भी गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि कोहरे की चादर व धूप न निकलने की वजह से शनिवार को दिन का तापमान शुक्रवार जैसा ही रहेगा। सुबह पांच बजे तक लखनऊ व कानपुर में दृश्यता शून्य रही। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा तो कहीं कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


30 जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत 30 जिलों में शनिवार को घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा
 बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में कुहरा होने की संभावना है।

 शीत दिवस के आसार, अलर्ट जारी
सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, झांसी एवं आसपास इलाकों में शीत दिवस होने के आसार हैं।

नजीबाबाद की रात रही सबसे ठंडी
नजीबाबाद की रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का पारा न्यूनतम 6 डिग्री तक लुढक गया। इसी तरह मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तो वहीं मुजफ्फर नगर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।


मुजफ्फर नगर में अधिकतम तापमान सबसे कम
मौसम विभाग के मुताबिक मुजफ्फर नगर में दिन का तापमान सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चुर्क में अधिकतम तापमान 22.4 व नजीबाबाद में 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed