फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A strong India will be built through technological self-reliance.

Lucknow News: तकनीकी आत्मनिर्भरता से बनेगा मजबूत भारत

Wed, 16 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A strong India will be built through technological self-reliance.
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि
लखनऊ। तकनीक की रफ्तार के साथ कदम मिलाकर ही भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास को प्राथमिकता देनी होगी। इसी संकल्प के साथ मंगलवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में 59वां अभियंता दिवस मनाया गया। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन इंजीनियर्स (इंडिया) के लखनऊ चैप्टर का शुभारंभ भी हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने युवा अभियंताओं से नई तकनीक अपनाने और सतत विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया। आईएमईआई के लखनऊ चैप्टर से मरीन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी गतिविधियों, ज्ञान के आदान-प्रदान और पेशेवर विकास को बढ़ावा मिलेगा। संस्था के अध्यक्ष इं. वीपी सिंह ने कहा कि इंजीनियर तकनीकी विकास के साथ देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। मानद सचिव इं. एनके निषाद ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इं. अनिल गुप्ता, इं. कौशिक सील, इं. करुणेश वर्मा और कैप्टन डॉ. भास्कर भंडारकर समेत बड़ी संख्या में अभियंता व तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से हुए अभियंता दिवस समारोह में इंजीनियर अध्यक्ष विजय प्रताप सि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed