फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up shikshamitra protest for salary

वेतन की मांग को लेकर यूपी के शिक्षामित्रों ने उतारे कपड़े

Tue, 20 Oct 2015 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Oct 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
up shikshamitra protest for salary

राज्य सरकार ने अध्यापक पद पर समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों को वेतन देने पर रोक लगा दी है। इस आदेश के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षामित्र शिक्षण कार्य से विरत रहे।

विज्ञापन


बकाया वेतन के भुगतान को लेकर पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार के साथ प्रदर्शन किया। ये विरोध दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर किया गया। एटा में अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के प्रदर्शन से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने वेतन दिलाने का जो वादा किया था उसे पूरा करें।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अभी का वेतन रोक लिया लेकिन जब 11 सितंबर तक जो शिक्षण कार्य हुआ है उस वेतन के भुगतान का आदेश जारी करें।

श‌िक्षाम‌ित्रों के सामने आर्थ‌िक संकट

up shikshamitra protest for salary

दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकान्त द्विवेदी ने कहा कि प्रथम बैच के और द्वितीय बैच के लगभग 100000 समायोजित शिक्षामित्रों को अभी तक एक रुपये भी नही मिला है।

ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बोर्ड व विश्व विद्यालयों द्वारा भी शैक्षणिक अंकपत्रों का सत्यापन प्रभावित हो गया है। ऐसे मे सरकार हलफनामा लेकर वेतन व एरियर भुगतान करें।

संघ ने मांग की, 11 सितंबर तक सभी समायोजित 135978 शिक्षामित्रों का बकाया वेतन व एरियर भुगतान कराने का आदेश तत्काल जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed